1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: रोहित को इस गेंदबाज से रहना होगा बचकर, अब तक इतनी बार कर चुका है उनको आउट

IND vs PAK: रोहित को इस गेंदबाज से रहना होगा बचकर, अब तक इतनी बार कर चुका है उनको आउट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 22, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 01:59 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपनी पारी की शुरुआत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी के सामने थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करना होगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। चूंकि भारत अपना पहला मैच जीत चुका है तो अगर वो इस मुकाबले को अपने नाम करता है तो सेमीफाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं पाकिस्तान इस मैच को जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा या नहीं इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि उन्हें अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

दुनिया भर के फैंस बेसब्री से भारत-पाकिस्तान के मैच का इंतजार करते हैं, इसी वजह से दोनों टीमों के प्लेयर्स पर काफी दबाव होता है। जाहिर तौर पर जब दुबई में दोनों टीमें मैच खेलने उतरेंगी तो प्लेयर्स पर काफी प्रेशर होगा। अगर भारत को इस मैच को अपने नाम करना है तो कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी के साथ-साथ बैटिंग में भी अपना दम-खम दिखाना होगा। रोहित को खासकर नए गेंद से शाहीन अफरीदी के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करना होगा। शाहीन के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है।

शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित के आंकड़े

वनडे में शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़ों की बात करें तो वहां बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारतीय कप्तान को परेशान किया है। शाहीन के खिलाफ हिटमैन ने 56 गेंदों का सामना किया है जिसमें वो 48 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। अफरीदी के खिलाफ हिटमैन का 24 का औसत है और स्ट्राइक रेट 85.7 का है। वहीं जब रोहित ओपनिंग करने के लिए उतरते हैं तो वहां वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ अक्सर संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें इस मैच में भी शाहीन के खिलाफ शुरुआत में संभलकर बैटिंग करना होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने खेली थी अच्छी पारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी लय में दिखे थे। वहां उन्होंने  36 गेंदों में 41 रन बनाए थे। उनके पास अपनी इस अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। अब देखना ये होगा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं।

यह भी पढ़ें

IML 2025: फिर एक साथ खेलते दिखेंगे सचिन और युवराज, जानिए ये मैच कब-कहां और कैसे देखें Live

IND vs PAK: रोहित शर्मा चार छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल