1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिर कहां होगी Champions Trophy 2025? इस देश में होना मुश्किल

आखिर कहां होगी Champions Trophy 2025? इस देश में होना मुश्किल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 14, 2024 10:27 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 06:35 am IST

Champions Trophy 2025: साल 2025 की शुरुआत में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अभी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारत के वहां जाकर खेलने से मना करने के बाद टूर्नामेंट का अब तक शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है।

ICC Champions Trophy- India TV Hindi
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले आखिर कहां खेले जाएंगे। Image Source : GETTY

क्रिकेट जगत में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा यदि किसी एक चीज को लेकर देखने को मिल रही है तो वह साल 2025 के शुरू में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की। सात सालों के बाद हो रही इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी को मिला है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईसीसी को ये आधिकारिक जानकारी दे दी है कि टीम इंडिया पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी। इसके बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव पीसीबी को दिया है लेकिन वह इसके लिए भी तैयार नहीं है ऐसे में इस टूर्नामेंट को किसी और देश में आयोजित करने पर भी आईसीसी विचार कर है, जिसमें रेस में सबसे आगे साउथ अफ्रीका का नाम चर्चा में आया था लेकिन अब वहां भी टूर्नामेंट को कराना मुश्किल लग रहा है।

इस वजह से साउथ अफ्रीका में नहीं हो सकती चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को साफतौर पर जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर कराने से मना कर दिया है तो वहीं इस स्थिति में इसे कहीं और आयोजित करने का ही विकल्प बचता है। इस रेस में सबसे आगे नाम साउथ अफ्रीका का आया था लेकिन वहां पर साल 2025 की शुरुआत में SA20 का तीसरा सीजन खेला जाना है जिसके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। SA20 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा, जिसमें इसके मैच सेंचुरियन, गकेबरहा, डरबन, पार्ल, जोहान्सबर्ग और केपटाउन में खेले जाएंगे। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान भले ही नहीं किया गया है लेकिन इसकी शुरुआत 19 फरवरी से होना तय माना जा रहा है, ऐसी स्थिति में अफ्रीका में यदि टूर्नामेंट कराए जाने का फैसला लिया जाता है तो इन स्टेडियम की पिच मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होंगी। वहीं आईसीसी अपने टूर्नामेंट के लिए पहले से ही पिच और स्टेडियम को लेकर अपनी तैयारी करती है ताकि उनके मानक अनुसार चीजों को तैयार किया जा सके, लेकिन इस परिस्थिति में ऐसा कुछ भी नहीं होता दिख रहा है, जिससे टूर्नामेंट को साउथ अफ्रीका में भी कराया जाना काफी मुश्किल है।

आईसीसी ने मीटिंग में भी नहीं हुई थी चर्चा

चैंपियंस ट्रॉफी के आधिकारिक शेड्यूल को आईसीसी को 11 नवंबर को जारी करना था, लेकिन टीम इंडिया के मना करने के बाद से अभी इसे टाल दिया गया है। वहीं इसको लेकर 12 नवंबर को हुई आईसीसी की मीटिंग में भी चर्चा हुई जिसमें पीटीआई के अनुसार टूर्नामेंट को साउथ अफ्रीका में कराए जाने को लेकर कई विचार अभी नहीं रखे गए हैं। वहीं आईसीसी जल्द सारी चीजों को आधिकारिक तौर पर फाइनल करने के प्रयास में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

'किंग आ रहा है वापस'; रवि शास्त्री का कोहली को लेकर आया बयान, ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी वॉर्निंग

ग्लेन मैक्सवेल ने T20 में कर दिया बड़ा कमाल, बने रोहित-कोहली के खास क्लब का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल