1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy: टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा! 8 साल बाद फिर से होगा यह बड़ा टूर्नामेंट

Champions Trophy: टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा! 8 साल बाद फिर से होगा यह बड़ा टूर्नामेंट

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Aug 17, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 03:55 pm IST

Champions Trophy: पाकिस्तान में 2025 में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, आठ साल बाद होगा आईसीसी का यह इवेंट।

Champions Trophy, ind vs pak, india vs pakistan- India TV Hindi
india vs pakistan Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत में 2023 में होगा वर्ल्ड कप का आयोजन
  • पाकिस्तान करेगा 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
  • आठ साल बाद होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

Champions Trophy: आईसीसी की तरफ से अगले चरण का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 2023-2027 तक की एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) साइकिल में दुनिया की टॉप 12 टीमों के बीच कुल 777 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि इस दौरान आईसीसी के कुल पांच बड़े टूर्नामेंटों का भी आयोजन होगा। आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप से होगी। इस चार साल के दौरान कुल दो बार वनडे वर्ल्ड कप, दो बार टी20 वर्ल्ड कप और और एक बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा।

पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

आईसीसी की तरफ से आज यानी बुधवार को जारी किए गए एफटीपी के अनुसार आठ साल बाद एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। आईसीसी के इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, जो 2025 में आयोजित होगी। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान का दौरा करना पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी सालों से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। यही नहीं दोनों टीमें एक-दूसरे का दौरा भी नहीं करती हैं। आमतौर पर आईसीसी के टूर्नामेंट्स में ही दोनों देश एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आते हैं। लेकिन अब यह देखना होगा कि आईसीसी के आगामी टूर्नामेंट के लिए दोनों देश एक-दूसरे का दौरा करते हैं या नहीं।

Team India Schedule 2022: टीम इंडिया का 2022 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी मैच

भारत आएगी पाकिस्तान की टीम

गौरतलब है कि 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, ऐसे में पाकिस्तान को यहां का दौरा करना होगा। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने वीजा को लेकर आईसीसी से चर्चा की है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 साल बाद खेली जाएगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, आईसीसी ने जारी किया 2027 तक का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम

बात करें चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की तो इसके अभी तक आठ सीजन हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया और भारत ने सबसे ज्यादा दो बार खिताब पर कब्जा किया है। भारत ने 2013 में इसे धोनी की कप्तानी में जीता था जबकि 2002-03 में उसे श्रीलंका के खिलाफ ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।

पिछली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन 2017 में इंग्लैंड में हुआ था। उस वक्त टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईसीसी के पांच टूर्नामेंट (2023-2027):

  • 2023: वनडे वर्ल्ड कप, (भारत)
  • 2024: टी20 वर्ल्ड कप, (वेस्टइंडीज और अमेरिका)
  • 2025: चैंपियंस ट्रॉफी, (पाकिस्तान)
  • 2026: टी20 वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका)
  • 2027: वनडे वर्ल्ड कप (जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल