1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस दिग्गज को मिली नेशनल टीम में बड़ी जिम्मेदारी, अब अचानक छोड़ दिया मुंबई इंडियंस का साथ

इस दिग्गज को मिली नेशनल टीम में बड़ी जिम्मेदारी, अब अचानक छोड़ दिया मुंबई इंडियंस का साथ

 Published : Apr 07, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 02:24 pm IST

WPL में कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है। उनकी कोचिंग में ही मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीता था।

WPL में मुंबई इंडियंस की टीम- India TV Hindi
WPL में मुंबई इंडियंस की टीम Image Source : GETTY

Mumbai Indians: वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने अपना पद छोड़ दिया है। क्योंकि अब वह इंग्लैंड महिला टीम की कोच बन गई हैं। इसी वजह से उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया है। एडवर्ड्स की कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL में कमाल का प्रदर्शन किया है और पिछले तीन सालों में टीम ने दो बार (WPL 2023 और 2025) खिताब जीता है। इसमें एडवर्ड्स की बहुत ही अहम भूमिका रही है। 

मुंबई इंडियंस ने दिया धन्यवाद

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा है कि चार्लोट एडवर्ड्स एक ऐसी लीडर रही हैं, जिनके लिए सभी के मन में तारीफ है। उन्होंने  लड़कियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की विरासत को आगे बढ़ाया और खुशी दी। उन्होंने जो कुछ भी हमारी टीम के लिए किया है हम उसके आभारी हैं। 

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उनके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें दो खिताब जिताने के लिए धन्यवाद। नई भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 

चार्लोट एडवर्ड्स के पास है अपार अनुभव

चार्लोट एडवर्ड्स के पास कोच के तौर पर अपार अनुभव मौजूद है। उन्होंने साउथर्न वाइपर्स के साथ पांच महिला क्रिकेट सुपर लीग खिताब, साउथर्न ब्रेव के साथ द हंड्रेड और फिर मुंबई इंडियंस के साथ दो WPL खिताब जीते थे। अब इंग्लैंड महिला टीम की कोच के रूप में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली है। वह जॉन लुईस की जगह लेंगी। 

इंग्लैंड के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

चार्लोट एडवर्ड्स ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1676 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक निकले हैं। वहीं 191 वनडे मैचों में उन्होंने 5992 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 2605 रन दर्ज हैं।  

यह भी पढ़ें: 

दो साल के बैन के बाद वापस क्रिकेट के मैदान पर लौटा ऑलराउंडर, इस टीम से खेलता आया नजर

कोलकाता के सामने होगी लखनऊ की चुनौती, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल