1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी चैंपियन बनने पर जम्मू-कश्मीर के सीएम ने किया प्राइज मनी का ऐलान, उप-राज्यपाल ने भी दी बधाई

रणजी चैंपियन बनने पर जम्मू-कश्मीर के सीएम ने किया प्राइज मनी का ऐलान, उप-राज्यपाल ने भी दी बधाई

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 28, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 06:03 pm IST

जम्मू-कश्मीर की टीम 67 सालों में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो सकी। इस सीजन में उनकी ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुला ने प्राइज मनी का भी ऐलान किया है।

Jammu And Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर की टीम ने पारस डोगरा की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को पारी की बढ़त के आधार पर मात देते हुए 67 सालों में पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही। हुबली के स्टेडियम में खेले गए इस रणजी सीजन के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतने के बाद अपनी पहली पारी में 584 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, जिसके बाद उनकी तरफ से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कर्नाटक की पहली पारी को 293 रनों के स्कोर पर ही समेट दिया। इस तरह से जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में बड़ी बढ़त मिल गई थी। वहीं अपनी दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट के नुकसान पर 342 रनों का स्कोर बनाया और मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करने के साथ पहली पारी के आधार बढ़त के तौर पर इस मैच को जीतने में कामयाब रहे। वहीं जम्मू-कश्मीर की जीत पर वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्राइज मनी का भी ऐलान किया।

जम्मू-कश्मीर टीम को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद ही जम्मू-कश्मीर की जीत तय हो गई थी। इसके बाद आखिरी दिन के खेल को देखने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी हुबली के स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जहां टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जाकर बधाई दी तो वहीं इसके बाद टीम के लिए 2 करोड़ रुपये के कैश प्राइज का भी ऐलान कर दिया, जिसे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के बीच में बांटा जाएगा।

उप-राज्यपाल ने भी ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

रणजी ट्रॉफी के खिताब को पहली बार जीतने पर जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग तरह की खुशी देखने को मिल रही थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी रणजी ट्रॉफी जीत पर X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि J&K का सबसे अच्छा समय आ गया है। हमारी क्रिकेट टीम के रणजी ट्रॉफी जीतने पर भावनाएं शब्दों से परे हैं। हर उस खिलाड़ी को जिसने अपनी हिम्मत से इतिहास रचा। इसके लिए मैं पूरे राज्य को बधाई देना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें

J&K के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड, 92 साल के इतिहास में ऐसा करने वाला बना सिर्फ तीसरा गेंदबाज

आकिब नबी जिनके दम पर जम्मू-कश्मीर ने जीती पहली बार रणजी ट्रॉफी, IPL 2026 के सीजन में इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल