क्रिकेट मैदान पर अभी तक जहां किसी खिलाड़ी के खेल को लेकर बात उसके खेल को लेकर की जाती है, वहीं इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर घरेलू क्रिकेट में पुडुचेरी की टीम से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को लेकर सामने आई है। पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने तीनों ही खिलाड़ियों प्लेयर्स को पिछले साल दिसंबर महीने में राज्य के अंडर-19 टीम के कोच वेंकटारमन जानलेवा हमला किए जाने के मामले में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
तीनों पर हत्या की कोशिश हमले का आरोप
पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने जिन तीन प्लेयर्स को सस्पेंड करने का आदेश दिया है उसमें जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन का नाम शामिल है, जिसमें तीनों ने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी की तरफ से खेला है। इन तीनों पर पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन जारी की गई प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गई है कि उनपर हत्या की कोशिश और वेंकटारमन पर हमले का आरोप है। इस मामले में सेदुरापेट पुलिस स्टेशन के SHO ने FIR 100/2025 के तहत चार्जशीट दाखिल की है और मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV कोर्ट पुडुचेरी में लंबित है। पुलिस के मुताबिक वेंकटारमन के माथे पर 20 टांके लगे हैं और कंधे में फ्रैक्चर आया था।
तीनों खिलाड़ी राज्य संघ की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते
सस्पेंड किए गए तीनों खिलाड़ियों को किसी भी कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होने के साथ वह राज्य संघ की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा तीनों ही खिलाड़ी नेशनल या फिर किसी भी बाहर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इन तीनों पर अदालत से सभी आरोपों से बरी होने तक ये सस्पेंड बरकरार रहेगा। इन तीनों खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी क्रिकेट टीम में चयन नहीं किए जाने पर कोच पर जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई थी और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों सस्पेंड फर्स्ट क्लास क्रिकेट खिलाड़ियों के पास इस मामले में राज्य क्रिकेट संघ के एथिक्स ऑफिसर/ओम्बड्समैन के पास अपील करने का एक विकल्प जरूर मौजूद है।
ये भी पढ़ें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर
ICC ने लगाया बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर जुर्माना, इस गलती का भुगतना पड़ा अंजाम