1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Cricket in CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 6 मेंबर्स को नहीं मिला वीजा, खिलाड़ियों की किट भी नहीं पहुंची बेंगलुरु

Cricket in CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 6 मेंबर्स को नहीं मिला वीजा, खिलाड़ियों की किट भी नहीं पहुंची बेंगलुरु

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 22, 2022 11:50 pm IST,  Updated : Jul 22, 2022 11:50 pm IST

Cricket in CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ है। 29 जुलाई को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय महिला क्रिकेट...- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : TWITTER

Highlights

  • 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन
  • 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से अभियान की शुरुआत करेगा भारत
  • पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस के साथ ग्रुप-ए में टीम इंडिया

Cricket in CWG 2022: बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल को रवाना होने में 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 6 सदस्यों को अभी तक वीजा नहीं मिला है। आपको बता दें कि महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में जगह मिली है। वहीं 1998 के बाद यानी 24 साल बाद क्रिकेट की इन खेलों में वापसी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रही है और उसे रविवार को बर्मिंघम के लिए रवाना होना है। 

वहीं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) इस मुद्दे पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से संपर्क में है। आईओए सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘कुछ वीजा आज मिल गये लेकिन अभी छह वीजा मिलने बाकी हैं जिसमें तीन खिलाड़ियों और तीन खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के हैं। बाकी वीजा कल तक आ जाने चाहिए। वैसे भी हमारा इस प्रक्रिया में कोई नियंत्रण नहीं है। गर्मियों के कारण व्यस्तता है और ब्रिटेन का वीजा मिलने में समय लग रहा है।’’ 

खिलाड़ियों की किट भी नहीं पहुंची बेंगलुरु

वहीं खिलाड़ियों की किट भी बेंगलुरू नहीं पहुंची हैं लेकिन आईओए अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शनिवार तक ये पहुंच जायेंगी। बीसीसीआई ने 28 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ ग्रुप ए में है। भारत अपने अभियान की शुरूआत 29 जुलाई को मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा जिसके बाद उसका सामना 31 जुलाई को पाकिस्तान से और 3 अगस्त को बारबाडोस से होगा। 

Smriti Mandhana Neeraj Chopra: CWG के लिए स्मृति मंधाना ने विरोधी टीमों को दी चुनौती, नीरज चोपड़ा का भी किया जिक्र

15 सदस्यीय टीम के साथ आठ सदस्यीय सहयोगी स्टाफ और तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना गया है। भारत के दल प्रमुख राजेश भंडारी को शुक्रवार को आखिर वीजा मिल गया और वह जल्द ही बर्मिंघम में अपने साथियों से जुड़ जाएंगे। वहीं उप दल प्रमुख प्रशांत कुशवाहा को भी वीजा का इंतजार है। आईओए सूत्र ने कहा, ‘‘उनका वीजा भी जल्द ही मिल जाना चाहिए।’’ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को सूचित किया था कि टीम की एक खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव भी पाई गई हैं और वह क्वारंटीन में हैं। जानाकारी के मुताबिक यह क्रिकेटर तेजी से रिकवर भी कर रही हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, हरलीन देओल और स्नेह राणा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल