1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI सीरीज से पहले हुआ कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, पूर्व टेस्ट कप्तान को ही कर दिया बाहर

IND vs WI सीरीज से पहले हुआ कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, पूर्व टेस्ट कप्तान को ही कर दिया बाहर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 01, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 12:39 pm IST

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

IND vs WI - India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज के आगाज से पहले ही कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बार पूर्व टेस्ट कप्तान को क्रेग ब्रैथवेट को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

दरअसल, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से एक दिन पहले 2025-26 सीजन के लिए मेन्स और महिला खिलाड़ियों की इंटरनेशनल रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट सूची का ऐलान किया है। इस बार बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा और कावेम हॉज को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड और जोमेल वारिकन को शामिल किया गया है। मेन्स टीम की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शे होप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स जैसे अहम खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। ये कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।

महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में तेज गेंदबाज जैनीलिया ग्लासगो और शॉनीशा हेक्टर को जगह मिली है। वहीं, शमीला कॉनेल, चेरी ऐन फ्रेजर, चेडियन नेशन और राशादा विलियम्स को बाहर कर दिया गया है। हेली मैथ्यूज, स्टेफनी टेलर, डियंड्रा डॉटिन और शमेन कैंपबेल जैसी अनुभवी क्रिकेटर लिस्ट में बरकरार हैं। 

युवा और एकेडमी खिलाड़ियों को भी मौका

CWI ने इस बार डेवलपमेंट (स्टार्टर) कॉन्ट्रैक्ट्स भी दिए हैं। इनमें पुरुष खिलाड़ियों में ज्वेल एंड्रयू, जेडियाह ब्लेड्स और योहान लेन, जबकि महिला खिलाड़ियों में जहजारा क्लैक्सटन और रियालियाना ग्रिमॉन्ड को शामिल किया गया है। साथ ही, 15 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों को अकादमी कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं।

वेस्टइंडीज मेन्स कॉन्ट्रैक्ट 2025-26

सीनियर मेन्स कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, जोमेल वारिकन।

स्टार्टर कॉन्ट्रैक्ट: ज्वेल एंड्रयू, जेडिया ब्लेड्स, जोहान लेने।

मेन्स एकेडमी: एकीम अगस्टे, रयान बंदू, जेडीया ब्लेड्स, रिवाल्डो क्लार्क, मावेंद्र डिंडयाल, जियोवोंटे डेपेइज़ा, नाथन एडवर्ड, डेमल एवलिन, अमारी गुड्रिज, मबेकी जोसेफ, जोहान लेने, ज़िशान मोटारा, केल्विन पिटमैन, रेनिको स्मिथ, कार्लोन टकेट।

वेस्टइंडीज महिला कॉन्ट्रैक्ट 2025-26

सीनियर महिला कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: आलिया एलेने, शेमाइन कैंपबेल, डींड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, जेनिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, चिनेले हेनरी, ज़ैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, हेले मैथ्यूज, अश्मिनी मुनिसर, स्टैफनी टेलर, करिश्मा रामहरैक।

स्टार्टर कॉन्ट्रैक्ट: जहजारा क्लैक्सटन, रीलेना ग्रिमोंड।

वूमेन्स एकेडमी: अबीगैल ब्राइस, असाबी कॉलेंडर, नैजानी कंबरबैच, शबिका गजनबी, ब्रायना हैरीचरन, त्रिशन होल्डर, जेनाबा जोसेफ, निया लैचमैन, समारा रामनाथ, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, शुनेले सॉह, स्टेफी सोग्रीम, केट विल्मोट।

यह भी पढ़ें:

सबसे बड़े बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में शामिल हुए अश्विन, इस तारीख को लगेगी बोली

1 साल में दूसरी बार चेहरे पर गंभीर चोट लगना पड़ गया भारी, पूरी सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल