Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK को लगा तगड़ा झटका, दीपक चाहर हुए चोटिल; इस खिलाड़ी की Playing 11 में हुई एंट्री

CSK को लगा तगड़ा झटका, दीपक चाहर हुए चोटिल; इस खिलाड़ी की Playing 11 में हुई एंट्री

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Apr 08, 2024 07:49 pm IST, Updated : Apr 08, 2024 07:49 pm IST

आईपीए 2024 के बीच में दीपक चाहर चोटिल हो गए हैं। इसी वजह से वह केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में एक स्टार प्लेयर को चांस मिला है।

Deepak Chahar- India TV Hindi
Image Source : AP Deepak Chahar

Deepak Chahar Injury: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दीपक चाहर नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में एक दूसरे खिलाड़ी को मौका मिला है। 

रुतुराज गायकवाड़ ने कही ये बात

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टॉस जीतना अच्छा है। उमस लग रही है और आज रात ओस पड़ने की उम्मीद है। इसलिए हम पहले बॉलिंग करेंगे। हम पिछले दो मैच हारे हैं। निश्चित तौर पर इस मैच में मैं जीत का इंतजार कर रहा हूं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम चीजों को सरल रखना चाहते हैं और खुद पर ध्यान फोकस करना चाहते हैं। हमें मजबूरी में बदलाव करने पड़े हैं। दीपक चाहर को छोटी सी चोट लग गई है। इस वजह से वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को चांस मिला है। मतीशा पथिराना भी नहीं हैं और मुस्तफिजुर रहमान प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। 

शार्दुल ठाकुर को मिला मौका

मौजूदा सीजन में दीपक चाहर ने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह चार विकेट ले पाए हैं। अब उनकी जगह शार्दुल को मौका मिला है। आईपीएल 2024 में शार्दुल अपना पहला मैच खेल रहे हैं। शार्दुल बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में माहिर हैं। वह पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 86 मैचों में 89 विकेट चटकाए हैं। वहीं उन्होंने 286 रन भी बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। 

CSK की Playing 11: 

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा। 

KKR की Playing 11: 

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

यह भी पढ़ें

IPL 2024: विराट कोहली का स्ट्राइक रेट देख आप भी कहेंगे OMG, ये खिलाड़ी सबसे आगे

10 करोड़ से ज्यादा रुपये लेने वाले 3 खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप, IPL 2024 में खराब प्रदर्शन से बने 'जीरो'

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement