Anshul Kamboj: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीतिक हलचल चर्चा में थी, वहीं सोशल मीडिया पर एक आर्मी ऑफिसर ने क्रिकेट फैंस का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया, शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पीछे खड़ा दिख रहा था। वजह थी उस अधिकारी का चेहरा, जो हूबहू चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज अंशुल कंबोज से हूबहू मेल खा रहा था। अब आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज की अपने हमशक्ल से मुलाकात हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच के पास तैनात एक पुलिस अधिकारी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई थीं। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह सच में अंशुल कंबोज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार मीम्स शेयर करने लगे और देखते ही देखते पुलिस वाले कंबोज की चर्चा हर जगह होने लगी।
इस पूरे मामले में रविचंद्रन अश्विन ने भी मजेदार अंदाज में कंबोज की टांग खींची। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मजाकिया अंदाज में साफ किया था कि असली अंशुल कंबोज उस समय चेपॉक में टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे और LSG के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में जुटे थे। अब CSK द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अंशुल कंबोज आखिरकार अपने हमशक्ल आर्मी ऑफिसर से मिलते नजर आए। दोनों ने साथ में हंसते हुए बातचीत की और इस खास मुलाकात का खूब आनंद लिया।
वीडियो में कंबोज ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार लोग वही मीम भेज रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लगभग सभी लोगों ने मुझे यह मीम भेजा था। हर कोई पूछ रहा था कि आप वहां क्या कर रहे थे। सच कहूं तो वह थोड़ा-बहुत उनकी तरह दिखते हैं, पूरी तरह नहीं। शायद अगर वह अपनी कैप उतार दें तो और ज्यादा समानता नजर आए।
पर्पल कैप की रेस में शामिल अंशुल
IPL 2026 में अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहे हैं। हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 11 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं और पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में CSK को मजबूत बनाए रखने में उनकी गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां एक बार फिर फैंस की नजर अंशुल कंबोज पर रहने वाली है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान की नहीं गल रही घर के बाहर दाल, कितने साल से जीत का इंतजार कर ही है टीम
'वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा अभी बाकी', युवा खिलाड़ी के भविष्य पर दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान