CSK vs DC Head To Head: आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच चेन्नई के होमग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडयम में खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम ने भी अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है, वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में अब तक चेन्नई और दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
CSK vs DC: आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई को 19 में जीत मिली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है। आईपीएल में ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ भारी नजर आ रहा है, लेकिन चेन्नई का हालिया रिकॉर्ड देखें तो वह उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में हालिया फॉर्म को देखते हुए यहां तो फिलहाल दिल्ली का पलड़ा भारी लग रहा है।
आखिरी बार चेन्नई ने कब जीता था दिल्ली के खिलाफ मैच
IPL 2025 में दोनों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे DC ने 25 रन से अपने नाम किया था। IPL 2024 में भी दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ और उसे भी DC ने 20 रन से जीता था। CSK ने DC को आखिरी बार IPL 2023 में हराया था। उसके बाद से लेकर अब तक चेन्नई को दिल्ली के खिलाफ सिर्फ हार मिली है। अब चेन्नई की टीम इस मैच में दिल्ली को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर?
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक तीन मैच खेले हैं। वहां उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात के खिलाफ उन्हें आखिरी मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं चेन्नई को अब तक राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली है। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।
यह भी पढ़ें
LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन
LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से हुए बाहर; 34 साल का खिलाड़ी लेगा उनकी जगह