1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: CSK और RCB के बीच ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ये टीम मैच जीतने में आगे

IPL 2025: CSK और RCB के बीच ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ये टीम मैच जीतने में आगे

 Published : Mar 27, 2025 10:22 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 11:08 am IST

RCB vs CSK IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं आरसीबी अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अब जारी आईपीएल सीजन में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम Image Source : PTI

Chennai Super Kings vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की शानदार शुरुआत हुई है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। अब 28 मार्च को दोनों टीमें चेन्नई के चेपॉक मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का अपना एक अलग फैन बेस है और स्क्वाड में स्टार प्लेयर्स की फौज भी मौजूद है। ऐसे में रोमांच मुकाबला होने की उम्मीद है। आरसीबी के कप्तान रजट पाटीदार हैं। वहीं, CSK की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं। आइए मैच से पहले जानते कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है। 

CSK की टीम का पलड़ा है भारी

आईपीएल में RCB और CSK के बीच अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 21 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बाजी मारी है। वहीं, 11 में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। चेन्नई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ ज्यादा मैच जीते हैं। ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से चेन्नई का पलड़ा भारी है। 

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच हुए थे दो मैच

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें से एक CSK ने और एक में RCB ने जीत हासिल की है। जबकि दोनों टीमों के बीच जो आखिरी मैच हुआ था, जिसमें सीएसके ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

IPL 2025 में दोनों टीमों की हुई शानदार शुरुआत

RCB और CSK दोनों टीमों की ही आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत हुई है। आरसीबी की टीम ने अपने पहले मुकाबले में केकेआर को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने मुकाबले में चार विकेट से पटखनी दी थी। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट प्लस 2.137 है। इसी वजह से वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं सीएसके का नेट रन रेट प्लस 0.493 है। इसी वजह से वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। 

यह भी पढ़ें: 

पूरी वनडे सीरीज से कप्तान बाहर, रिप्लसमेंट का हुआ ऐलान; ये खिलाड़ी बना नया कैप्टन

ODI सीरीज से पहले ही बदली पाकिस्तानी टीम, इस खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल