1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी को खत्म करना होगा 17 साल का सूखा, अब इस टीम से होगा बहुत बड़ा मुकाबला

आरसीबी को खत्म करना होगा 17 साल का सूखा, अब इस टीम से होगा बहुत बड़ा मुकाबला

 Published : Mar 27, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 04:13 pm IST

आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई के मैदान पर एक महामुकाबला होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच होने वाला मैच काफी ज्यादा अहम होने वाला है।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

आरसीबी और सीएसके ये दोनों टीमें ऐसी हैं, जो इस साल के आईपीएल में अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। लेकिन अब वो वक्त आ गया है, जब दोनों में से किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच 28 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा। वैसे तो सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड हैं और आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, लेकिन जब भी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो मुकाबला विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच ही माना जाता है, क्योंकि ये दोनों लंबे समय तक अपनी अपनी टीम के कप्तान रहे हैं। इस बीच आरसीबी को अगर चेन्नई का किला फतेह करना है तो उसके सामने 17 साल का सूखा भी समाप्त करने की चुनौती होगी।

साल 2008 से सीएसके को चेन्नई में नहीं हरा पाई है आरसीबी की टीम

आरसीबी और सीएसके के बीच जब भी आईपीएल का मुकाबला होता है तो फैंन सांसें रोककर इसे देखते हैं। भले ही आरसीबी की टीम एक भी आईपीएल का खिताब ना जीत पाई हो, वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स पांच बार की चैंपियन हो, लेकिन इसके बाद भी आरसीबी बनाम सीएसके मैच किसी महामुकाबले से कम नहीं होता। अगला मुकाबला चेन्नई के घर पर खेला जाएगा, जहां जीत दर्ज कर पाना आरसीबी के लिए टेढ़ी खीर होता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि आरसीबी ने सीएसके को उसके घर यानी चेन्नई में साल 2008 में हराया था, इसके बाद से लेकर अब तक एक भी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है। 

चेन्नई को स्पिनर्स ने बना रखा है सीएसके के लिए मजबूत गढ़ 

मजे की बात ये भी है कि जब साल 2008 में आरसीबी ने सीएसके को चेन्नई में हराया था, उस जीत में विराट कोहली भी थे, बाकी आरसीबी की टीम तब से लेकर अब तक पूरी तरह से बदल चुकी है। सीएसके की जीत का एक मूलमंत्र रहा है कि स्पिनर्स को ज्यादा तरजीह दी जाए। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। टीम की यही वो ताकत है, जिससे पार पाना विरोधी टीम के लिए अक्सर मुश्किल हो जाता है। इस बार भी चेन्नई के पास एक से एक धुरंधर स्पिनर्स मौजूद हैं। आरसीबी के पास भी स्पिनर्स हैं, लेकिन वे बाजी मार पाएंगे कि नहीं, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। 

चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्दार्थ। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, क्रूणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

यह भी पढ़ें 

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई, मेसी पर कोच ने कही ये बात

PAK vs NZ: कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले, भारत में इस चैनल पर उठा सकेंगे LIVE मैचों का लुत्फ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल