1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs NZ: कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले, भारत में इस चैनल पर उठा सकेंगे LIVE मैचों का लुत्फ

PAK vs NZ: कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले, भारत में इस चैनल पर उठा सकेंगे LIVE मैचों का लुत्फ

 Published : Mar 27, 2025 02:05 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 02:08 pm IST

PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 29 मार्च को नेपियर में होगा। पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान हैं। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसबेल हैं।

मोहम्मद रिजवान और विल यंग- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान और विल यंग Image Source : GETTY

Pakistan vs New Zealand ODI Series: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद वनडे मैचों की सीरीज होगी। टी20 सीरीज में पाकिस्तानी टीम को 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। जब उसके कप्तान टॉम लैथम चोटिल होने की वजह से पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह माइकल ब्रेसबेल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि क्रिकेट फैंस भारत में किस चैनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। 

भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 29 मार्च को नेपियर के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 3.30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस आधे घंटे पहले 3.00 बजे होगा। इसके बाद दूसरा वनडे मैच 2 अप्रैल और तीसरा मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव प्रसारण

भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वनडे सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर होगी। इसके लिए क्रिकेट फैंस को अपने फोन में सोनीलिव ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर वह आराम से पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों का लुत्फ ले पाएंगे। 

ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 119 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 54 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं 61 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। इस तरह से पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी है। 

ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड: 

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफयान मोकीम और तैयब ताहिर।

न्यूजीलैंड: हेनरी निकोल्स, मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल