1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड मिलर शतक लगाते ही बने इस खास लिस्ट का हिस्सा, टॉप पर विराट कोहली मौजूद

डेविड मिलर शतक लगाते ही बने इस खास लिस्ट का हिस्सा, टॉप पर विराट कोहली मौजूद

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 06, 2025 10:52 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 10:52 am IST

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

David Miller- India TV Hindi
डेविड मिलर Image Source : AP

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें कीवी टीम ने 50 रनों से मैच को अपने नाम करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। अब 9 मार्च को दुबई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन डेविड मिलर ने अपनी शतकीय पारी के दम पर जरूर सभी का दिल जीता। मिलर के बल्ले से इस मैच में 67 गेंदों में 100 रनों की पारी देखने को मिली। अपने इस शतक से मिलर भले ही टीम को फाइनल में पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन वह विराट कोहली के साथ एक खास लिस्ट का हिस्सा जरूर बन गए।

चैंपियंस ट्रॉफी में मिलर सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

डेविड मिलर जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय तक उनकी टीम ने 167 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, वहीं इसके बाद मिलर ने एक छोर से पारी को संभाला तो लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। मिलर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में वह 67 गेंदों में 100 रनों की पारी तो खेलने में कामयाब हुए पर टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके। मिलर अपने इस शतक के दम पर अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शतकीय पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मिलर का ये शतक 35 साल 268 दिन की उम्र में आया। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं, जिन्होंने इसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 36 साल 110 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक उम्र में शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 36 साल 110 दिन (बनाम पाकिस्तान, साल 2025)

डेविड मिलर - 35 साल 268 दिन (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2025)

कुमार संगकारा - 35 साल 229 दिन (बनाम इंग्लैंड, साल 2013)

रिकी पोंटिंग - 34 साल 287 दिन (बनाम इंग्लैंड, साल 2009)

केन विलियमसन - 34 साल 209 दिन (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2025)

ये भी पढ़ें

सेमीफाइनल हारने में साउथ अफ्रीका का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी टीम के साथ नहीं हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सालों पुराने कमाल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में जीतते ही भारत की बराबरी की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल