1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले वॉर्नर खेलना चाहते हैं 2023 एशेज और भारत में सीरीज

टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले वॉर्नर खेलना चाहते हैं 2023 एशेज और भारत में सीरीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2021 02:06 pm IST,  Updated : Dec 29, 2021 02:06 pm IST

वॉर्नर इस साल टी20 विश्व कप में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे थे और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताब जीता था।

David Warner eyes 2023 Ashes, win in India before quitting...- India TV Hindi
David Warner eyes 2023 Ashes, win in India before quitting Test cricket Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने से पहले इंग्लैंड में 2023 एशेज सीरीज जीतना और भारत को उसकी सरजमीं पर हराना चाहते हैं। एशेज सीरीज में 12 दिन के भीतर 3-0 से बढ़त बनाने के बाद 35 वर्ष के वॉर्नर ने स्वीकार किया कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

वॉर्नर इस साल टी20 विश्व कप में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे थे और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताब जीता था। उन्होंने 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से कहा, "हमने अभी भारत को भारत में नहीं हराया है। हम ऐसा करना चाहेंगे। इंग्लैंड में 2019 में सीरीज ड्रॉ रही थी लेकिन उम्मीद है कि अगली बार हम जीतेंगे।"

इंग्लैंड में तीन सीरीज में 13 और भारत में दो सीरीज में आठ टेस्ट खेल चुके वॉर्नर का दोनों देशों में खराब रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने क्रमश: 26 और 24 की औसत से रन बनाये और एक भी शतक नहीं जमा सके। अगली एशेज सीरीज तक वह 37 वर्ष के हो जायेंगे लेकिन उम्र उनके लिये महज एक आंकड़ा है।

IND vs SA: मोहम्मद शमी ने खोला पंजा, टेस्ट क्रिकेट 200 विकेट लेने वाले बने 5वें भारतीय तेज गेंदबाज

उन्होंने कहा, "जेम्स एंडरसन ने उम्रदराज खिलाड़ियों के लिये मानदंड कायम कर दिये हैं। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। मैं फॉर्म में हूं। नये साल में एक बड़ी पारी का इंतजार है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल