1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन, यहां जानिए पूरी टीम

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन, यहां जानिए पूरी टीम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2025 10:40 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 10:54 am IST

IPL 2025 में अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की टीम का आमना-सामना होने जा रहा है। पिछले सीजन तक दोनों खिलाड़ी एक ही टीम में थे।

DC vs LSG - India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Image Source : PTI

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2025 में अपने अभियान का आगाज करने के लिए तैयार हैं। नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली और लखनऊ का 24 मार्च को विशाखापत्तनम में आमना-सामना होगा। इस मैच में दोनों टीमों की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सत्र का आगाज जीत से करने पर होगी। ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। उन्हें लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

दूसरी तरफ, केएल इस बार लखनऊ की बजाय दिल्ली कैपिटल्स में खेलते नजर आएंगे। दिल्ली की टीम की कमान इस सीजन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में है, लेकिन बैटिंग में केएल राहुल की अहम भूमिका होगी। दिल्ली की टीम में अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं, जो पिछले सीजन तक RCB की कप्तानी संभाल रहे थे। दिल्ली की टीम ने इस बार उन्हें अपना उपकप्तान नियुक्त किया है। दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में विदेशी और देशी खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन है। 

LSG को स्टार गेंदबाजों की खलेगी कमी 

लखनऊ की टीम में भी ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन टीम की असली परेशानी गेंदबाजी है। मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव जैसे स्टार गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में पंत को अपने गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर रहना होगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारें में... 

दोनों टीम इस प्रकार हैं: 

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। 

DC vs LSG, IPL 2025: संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर)/करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार। 

लखनऊ सुपर जायंट्स: युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव।

(PTI Inputs) 

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: LSG के लिए अच्छी खबर नहीं, वापसी की राह देख रहे स्टार गेंदबाज को फिर से लगी चोट

NZ vs PAK: कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5वां T20I? कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल