1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11.75 करोड़ वाले खिलाड़ी ने तोड़ी SRH के टॉप ऑर्डर की कमर, 18 गेंदों में हेड-ईशान-रेड्डी को भेजा पवेलियन

11.75 करोड़ वाले खिलाड़ी ने तोड़ी SRH के टॉप ऑर्डर की कमर, 18 गेंदों में हेड-ईशान-रेड्डी को भेजा पवेलियन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 30, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Mar 30, 2025 04:56 pm IST

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : AP

IPL 2025 में 30 मार्च को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास जिस तरह की बैटिंग ऑर्डर है उसको देखकर फैंस को फिर से ऐसा लग रहा था कि आज के मुकाबले में हैदराबाद की टीम एक बार फिर 200 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाएगी। हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है और अगर उनकी टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो फिर सभी यह मानकर चलते हैं कि सामने वाली टीम को बड़ा टारगेट मिलेगा।

मिचेल स्टार्क ने दिए SRH को दोहरे झटके

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में भी हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन कप्तान कमिंस का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रैविस हेड और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाने वाले ईशान किशन से सभी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन पारी के तीसरे और अपने स्पेल के दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क ने हैदराबाद को डबल झटका दिया। उन्होंने उस ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन को आउट किया, वहीं उसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने नीतीश रेड्डी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रेड्डी इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन वो केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

हेड को भी स्टार्क ने भेजा पवेलियन

स्टार्क शुरुआती दो ओवर में पूरी लय में नजर आए। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने उनसे स्पेल का तीसरा ओवर भी करवाया। यहां स्टार्क ने वो काम किया जो उनसे उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने इस ओवर में ट्रैविस हेड को आउट करके दिल्ली को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड जो एक बार फिर 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे थे, उन्हें स्टार्क ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया। आपको बता दें कि, यह दूसरा मौका था जब स्टार्क ने आईपीएल में ट्रैविस हेड को आउट किया। हेड ने इस टूर्नामेंट में अब तक स्टार्क के 7 गेंदों का सामना किया है और वहां वो सिर्फ 10 रन बना पाए हैं। स्टार्क ने इस मैच में अपने शुरुआती 3 ओवर के स्पेल में हैदराबाद के बैटिंग ऑर्डर को तहश नहश करके रख दिया।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला बयान, फिटनेस पर साधा निशाना

भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा, तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल