1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs SRH Pitch Report: कैसी होगी दिल्ली की पिच, बल्लेबाज और गेंदबाज में कौन मारेगा बाजी

DC vs SRH Pitch Report: कैसी होगी दिल्ली की पिच, बल्लेबाज और गेंदबाज में कौन मारेगा बाजी

 Published : Apr 19, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 05:24 pm IST

आईपीएल में शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से ​ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली और पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

dc vs srh - India TV Hindi
DC vs SRH Pitch Report कैसी होगी दिल्ली की पिच Image Source : INDIA TV

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग में अब दिल्ली कैपिटल्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच मुकाबले की बारी है। शनिवार को ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है, जो पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। मैच शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा। लेकिन इससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि ये अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी हो सकती है। चलिए जरा एक नजर इस पर डालते हैं साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि ​इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं। 

डीसी बनाम एसआरएच हेड टू हेड 

आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल मिलाकर 23 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं 11 मैच दिल्ली की टीम जीतने में कामयाब रही है। यानी यहां मुकाबला करीब करीब बराबरी का ही है। दिल्ली की टीम ने एसआरएच के खिलाफ जो सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल में बनाया है, वो 207 रन का है, वही सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ एक बार 219 रन ठोक​ दिए थे। यानी यहां भी बराबरी की ही लड़ाई नजर आती है। 

अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसलिए पिच हरी और बिल्कुल फ्रेश हो सकती है। वैसे तो यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन अब इसकी तस्वीर बदल गई है। स्टेडियम ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए रन खूब बनते हैं और कई बार तो चौके छक्कों की झड़ी सी लग जाती है। नई पिच होने के कारण यहां स्पिनर्स को लेकर माना जा रहा है कि ज्यादा मदद नहीं होगी, लेकिन तेज गेंदबाज प्रभावी हो सकते हैं। नई पिच है तो कुछ नया भी देखने के लिए मिल सकता है। 

दिल्ली और हैदराबाद का प्वाइंट्स टेबल में हाल 

इस बीच अगर दोनों की टीमों के प्वाइंट्स टेबल में हाल की बात की जाए तो सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम अब तक 6 मैच खेलकर उसमें से 4 जीत चुकी है और दो में उसे हार मिली है। टीम के पास आठ अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त टीम चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं दिल्ली का हाल थोड़ा सा खराब है। दिल्ली की टीम 7 मैच खेलकर उसमें से तीन ही जीत पाई है और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। कुल 6 अंक लेकर टीम छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के लिए अगला मुकाबला काफी ज्यादा अहम होने वाला है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2024: एक से बढ़कर एक दावेदार, सेलेक्टर्स भी टेंशन में

DC vs SRH: दिल्ली में होगा सीजन का पहला मुकाबला, हैदराबाद से कैसे मिलेगा पार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल