1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, खास क्लब में होगी एंट्री

SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, खास क्लब में होगी एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 30, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Mar 30, 2025 01:04 pm IST

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। इस सीजन अक्षर की कप्तानी में दिल्ली की टीम अपना पहला मैच जीतने में सफल रही।

Axar Patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : PTI

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नए कप्तान अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही है। दिल्ली की टीम अक्षर की अगुवाई में IPL के 18वें सीजन का शानदार जीत से आगाज करने में सफल रही। अब टीम अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने के लिए तैयार है। IPL 2025 का ये 10वां मैच होगा, जो विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में अक्षर पटेल की नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। इसके अलावा दिल्ली के कप्तान अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी करना चाहेंगे।

खास क्लब में हो सकते हैं शामिल 

दरअसल, अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए लोअर ऑर्डर में एक अहम बल्लेबाज हैं, जो अक्सर डेथ ओवर्स में बड़े शॉट खेलने और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अब तक 48 छक्के लगाए हैं। अगर वह SRH के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाने में सफल होते हैं, तो वह DC के लिए 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा कारनामा किया है। इस खास लिस्ट में पहले नंबर पर ऋषभ पंत और दूसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर हैं। तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम है। 5वें पायदान पर पृथ्वी शॉ हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • ऋषभ पंत- 154
  • डेविड वॉर्नर- 93
  • वीरेंद्र सहवाग- 89
  • श्रेयस अय्यर- 88
  • पृथ्वी शॉ- 61

एक हजार रन के आंकड़े से 11 रन दूर 

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के एक हजारी क्लब में शामिल होने की दहलीज पर भी हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 11 रनों की दरकार है। दिल्ली के लिए 64 पारियों में उनके बल्ले से 989 रन निकले हैं। SRH के खिलाफ मैच में उनके पास 1 हजार रन पूरे करने का शानदार मौका होगा। 11 रन बनाते ही वह दिल्ली की ओर से 1 हजार रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे। यही नहीं, अक्षर दिल्ली के लिए 50 कैच पूरे करने से सिर्फ 3 कैच दूर हैं। दिल्ली के कप्तान के IPL करियर की बात की जाए, तो उन्होंने 151 मैचों की 114 पारियों में 21.47 के औसत और 131.47 के स्ट्राइक रेट से 1675 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी टीम को लगा तगड़ा झटका, इस टीम ने पाकिस्तान टूर से ODI सीरीज को हटाया

MI vs KKR: मुंबई और KKR के बीच ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें कौन सी टीम है आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल