1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबड़ी, 7 अप्रैल को टीम से जुड़ेगा यह धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबड़ी, 7 अप्रैल को टीम से जुड़ेगा यह धाकड़ खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 12:13 pm IST

'क्रिजबज' की रिपोर्ट के मुताबिक एनरिक नॉर्टजे 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।

Delhi capitals, Nortje, IPL 2022, cricket, sports, India - India TV Hindi
Delhi capitals team  Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • एनरिक नॉर्टजे 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। यही कारण है कि दिल्ली ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। इससे ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे अप्रैल के शुरुआत में ही टीम के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि नॉर्टजे अपने देश में घरेलू सीरीज में हिस्सा लेंगे और आईपीएल के शुरुआती हिस्से में उनके खेलने को लेकर संशय बना गया है। वहीं अब नॉर्टजे 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे।

'क्रिजबज' की रिपोर्ट के मुताबिक एनरिक नॉर्टजे 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। वह साउथ अफ्रीका से मुंबई पहुंच चुके हैं और पहले से निर्धारित किए बायो बबल को ध्यान में रखते हुए वह क्वारंटाइन में हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में इस खेल से लिया संन्यास

आपको बता दें कि नॉर्टजे दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। यही कारण है कि दिल्ली ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। दिल्ली की टीम ने उन्हें 6.5 करोड़ की रकम में अपने साथ बनाए रखा।

हालांकि नॉर्टजे पिछले कुछ समय से चोट के कारण काफी परेशान रहे हैं और वह साल 2021 नवंबर से ही साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे लेकिन उसके बावजूद टीम को इस स्टार तेज गेंदबाज से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : एमएस धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान, सुरेश रैना ने बताया नाम

साउथ अफ्रीका की टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेल रही है जिसमें नॉर्टजे को शामिल किया जा सकता था लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दे दी है जिसके कारण वह घरेलू सीरीज में नजर नहीं आए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल