Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को WPL 2026 में अपने दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स से 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। मैच में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने सोफी डिवाइन की पारी की बदौलत 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। सोफी ने दमदार 95 रन बनाए। बाद में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और लौरा वोल्वार्ट ने अर्धशतक लगाए। लेकिन इन दोनों प्लेयर्स को बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 205 रन बना पाई।
दोनों टीमों की Playing 11:
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।