1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली प्रीमियर लीग का होगा 17 अगस्त से आगाज, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

दिल्ली प्रीमियर लीग का होगा 17 अगस्त से आगाज, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 16, 2024 01:11 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 01:17 pm IST

DPL 2024: 17 अगस्त से दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज होगा जिसमें ऋषभ पंत सहित कई स्टार खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। डीपीएल के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।

Delhi Premier League 2024- India TV Hindi
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी के साथ वीरेंद्र सहवाग। Image Source : PTI

DPL 2024 Live Streming Details: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अपनी टी20 लीग दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की शुरुआत 17 अगस्त से करेगी। इस टी20 लीग के पहले सीजन में पुरुष और महिला दोनों ही टीमें खेलते हुए नजर आने वाली हैं। इसमें 6 टीमें जहां मेंस होंगी तो वहीं चार महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग के पहले सीजन में कुछ बड़े भारतीय स्टार खिलाड़ियों के भी जलवे देखने को मिलेंगे जिसमें ऋषभ पंत और इशांत शर्मा का नाम प्रमुख है। इन दोनों ही खिलाड़ी पुरानी दिल्ली 6 टीम का हिस्सा हैं। हालांकि ऋषभ पंत कुछ ही मैचों में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे क्योंकि उन्हें रेड बॉल की तैयारी के लिए दिलीप ट्रॉफी में भी खेलना है जिसकी शुरुआत 6 सितंबर से होगी।

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन के होगा जियो सिनेमा पर प्रसारण

17 अगस्त से शुरू होने वाले दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन के मैचों का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा। जिसमें टीवी पर इन मुकाबलों का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखा जा सकता है तो वहीं मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फैंस फ्री में देख सकेंगे। पहला मुकाबला सिर्फ रात 8:30 पर शुरू होगा जो पुरानी दिल्ली 6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच होगा। वहीं इसके बाद हर दिन लगभग 2 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा तो वहीं दूसरे मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। डीपीएल के पहले सीजन में मेंस फॉर्मेट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 8 सितंबर को खिताबी मुकाबला भी होगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में हिस्सा लेनी वाली सभी 6 मेंस टीमें:

सेंट्रल दिल्ली किंग्स - यश ढुल, प्रिंस चौधरी, हितेन दलाल, जोंटी सिद्धू, लक्ष्य थरेजा, योगेश शर्मा, मनी ग्रेवार, केशव डबास, शौर्य मलिक, सौरव डागर, आर्यन राणा, सिद्धांत बंसल, रजनीश दादर, सुमित कुमार, कौशल सुमन, दीपेश बालियान, विशांत भाटी, ध्रुव कौशिक, अजय गुलिया।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार - आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, प्रियांश आर्य, सुमित माथुर, दिविज मेहरा, कुंवर बिधूड़ी, दिग्वेश राठी, तेजस्वी दहिया, राघव सिंह, सौरभ देसवाल, सार्थक रे, लक्ष्य सहरावत, तरूण बिष्ट, शुभम दुबे, विजन पांचाल, ध्रुव सिंह, मयंक गुप्ता, अंशुमन हुडा, अनिंदो नहाराय, दीपांशु गुलिया।

वेस्ट दिल्ली लायंस - रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मासाब आलम, एकांश डोबाल। शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डाबला, इब्राहिम अहमद मसूदी।

पूर्वी दिल्ली राइडर्स - अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वाघेला, एग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह, अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान।

पुरानी दिल्ली 6 - ऋषभ पंत, ललित यादव, इशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, मयंक गुसाईं, सनत सांगवान, अंकित भड़ाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, सुमित छिकारा, अर्नव बुग्गा, वंश बेदी, मंजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स - हर्षित राणा, सुयश शर्मा, प्रांशु विजयरन, वैभव कांडपाल, क्षितिज शर्मा, वैभव रावल, यश डबास, प्रणव राजवंशी, मनन भारद्वाज, यश भाटिया, यतीश सिंह, अमन भारती, यजस शर्मा, सार्थक रंजन, अनिरुद्ध चौधरी, शिवम , यथार्थ सिंह, सिद्धार्थ सोलंकी, ध्रुव चौहान, युवराज राठी।

ये भी पढ़ें

 

विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, रिकी पोंटिंग की नजर में ये खिलाड़ी तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

'आप देश का झंडा ऊंचा करके आए हैं'; पीएम मोदी ने Paris Olympics से लौटे एथलीटों से की बातचीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल