1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के लिए कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, बनाई स्पेशल क्लब में जगह

RCB के लिए कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, बनाई स्पेशल क्लब में जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 13, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 08:12 pm IST

RR vs RCB: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जहां 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया तो वहीं इस मैच में नाबाद 40 रनों की पारी खेलने वाले देवदत्त पद्दिकल एक बड़ा कमाल करने में कामयाब रहे।

Virat Kohli And Devdutt Padikkal- India TV Hindi
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल Image Source : AP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 के सीजन में अपना छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह के स्टेडियम में खेला जिसको उन्होंने 9 विकेट से एकतरफा अपने नाम किया। आरसीबी की टीम को इस मैच में 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 17.3 ओवर्स में हासिल किया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से जहां विराट कोहली और फिल साल्ट के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल भी 40 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे जिसमें वह एक ऐसा कमाल कर गए जो उनसे पहले आरसीबी के लिए बतौर भारतीय खिलाड़ी सिर्फ विराट कोहली ने किया था।

आरसीबी के लिए हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने पडिक्कल

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से देखने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक 8252 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी तरफ इसके बाद अब देवदत्त पडिक्कल आईपीएल में आरसीबी के लिए दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कोहली के बाद हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं। पडिक्कल ने आरसीबी के लिए अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.39 के औसत से 1003 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। आरसीबी के लिए कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी अभी एबी डी विलियर्स हैं जिनके नाम 4491 रन दर्ज हैं।

Devdutt Padikkal
Image Source : INDIA TVदेवदत्त पडिक्कल

इस सीजन अब तक आरसीबी का दिखा शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही आरसीबी की टीम का अब तक मैदान पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 6 मैचों में से 4 को जीतने में कामयाब हुए हैं। इसमें जिन 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा वह आरसीबी को अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिली है। आरसीबी की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.672 का है।

ये भी पढ़ें

इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिकी टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान; इसकी 3 साल बाद वापसी

ICC जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान, WTC के पाइंट सिस्टम में हो सकता है बड़ा बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल