1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टीम इंडिया में अचानक देवदत्त पडिक्कल की एंट्री, प्लेइंग इलेवन में भी खेलने के दावेदार

IND vs AUS: टीम इंडिया में अचानक देवदत्त पडिक्कल की एंट्री, प्लेइंग इलेवन में भी खेलने के दावेदार

 Published : Nov 21, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 04:26 pm IST

पर्थ टेस्ट से ठीक एक दिन पहले देवदत्त पडिक्कल की एंट्री भारतीय टीम में हो गई है। वे शुभमन गिल की जगह नंबर तीन पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया में अचानक...- India TV Hindi
टीम इंडिया में अचानक देवदत्त पडिक्कल की एंट्री Image Source : GETTY

India vs Australia: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई ने टीम का ऐलान पहले ही कर​ दिया था। रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी टीम इस वक्त आस्ट्रेलिया के पर्थ में है, जहां पहला मुकाबला खेला जाएगा। अब पहले टेस्ट में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लेकिन इससे पहले अचानक टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है। हालांकि स्क्वाड से बाहर तो किसी को नहीं किया गया है, लेकिन देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी खेलने का मौका मिलेगा। 

बीसीसीआई ने किया देवदत्त के नाम का ऐलान 

बीसीसीआई की ओर से अब से कुछ देर पहले ऐलान किया गया है कि देवदत्त पडिक्कल को भारतीय टीम के स्क्वाड में पहले टेस्ट के लिए शामिल किया गया है, वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। हालांकि देवदत्त पडिक्कल ने इसी साल अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद अब उनकी एक तरह से वापसी हो रही है। इस बात की संभावना पहले ही जताई जा रही थी कि शुभमन ​गिल की इंजरी के कारण देवदत्त ​पडिक्कल को पहले टेस्ट में जगह मिल सकती है। अब इस बात का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। 

इस साल मार्च में खेला था पहला टेस्ट मुकाबला 

देवदत्त पडिक्कल ने अपना पहले टेस्ट मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में किया था। तब उनके नंबर चार पर खेलते हुए देवदत्त ने 65 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी। तब वे विराट कोहली की जगह टीम में आए थे और चार नंबर खेलते हुए दिखे थे। लेकिन इस बार वे शुभमन गिल की जगह टीम में आए हैं और हो सकता है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें। 

भारत की ए टीम से खेल रहे थे देवदत्त 

अभी जब भारत ए की टीम ने आस्ट्रेलिया ए के सामने मैच खेला था, तब उन्होंने ठीकठाक बल्लेबाजी की थी। पहले मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 88 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद वे ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे पिछले काफी वक्त से आस्ट्रेलिया में ही हैं, इसलिए वे वहां की चुनौतियों से अच्छी तरह से रूबरू हो चुके हैं, इसलिए उन्हें टीम में मौका दिया गया है। अब देखना होगा कि वे अपने को मिले दूसरे मौके का किस तरह से फायदा उठाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: पैट कमिंस ने अपने बल्लेबाज को दी खास सलाह, कहा वॉर्नर की तरह बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं

IND vs AUS: बुमराह और अश्विन के पास गोल्डन चांस, खतरे में कपिल देव और अनिल कुंबले का महारिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल