1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा पर भारी पड़ा भारतीय स्टार, छीना प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

IND vs SL टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा पर भारी पड़ा भारतीय स्टार, छीना प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 28, 2026 11:44 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 11:44 am IST

टीम इंडिया ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया। हालांकि, सीरीज में हार के बावजूद श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार शतक बनाकर सभी का दिल जीत लिया।

Sonal Dinsuha- India TV Hindi
सोनल दिनुशा Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी की और रनों का पहाड़ खड़ा किया। उन्होंने कोलंबो में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में जबरदस्त बल्लबाजी करते हुए शतक लगाया। इस पूरे सीरीज में उन्होंने दो मैचों में 420 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन जब प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड की बारी आई तो ये अवॉर्ड भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीकक्ल ने अपने नाम किया।

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका सीरीज में कितने रन बनाए?

श्रीलंका सीरीज में देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उन्हें इस टेस्ट सीरीज में सिर्फ 3 पारियों में बैटिंग करने का मौका मिला। गॉल और कोलंबो में शतक लगाते हुए कुल 328 रन बनाए। इसके बावजूद, सोनल का प्रदर्शन उनसे भी बेहतर रहा। खास बात यह है कि सोनल ने ये रन तब बनाए जब उनकी टीम पहला टेस्ट हार चुकी थी और दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही थी। उन्होंने जिस परिस्थिति में बल्लेबाजी की उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा वह इस प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड के हकदार थे।

सोनल दिनुशा रहे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सोनल दिनुशा और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने ही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन सोनल का प्रदर्शन पडिक्कल से काफी शानदार रहा। सोनल ने 2 मैचों में 140 की जबरदस्त औसत से कुल 420 रन बनाए। उन्होंने गॉल टेस्ट में 100 और 84 रनों की पारियां खेलीं। कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े। पहली पारी में वह 103 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी पारी में वह 133 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

ड्रॉ पर खत्म हुआ पांचवां टेस्ट

पांचवें टेस्ट मैच में सोनल दिनुशा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उनकी शतकीय पारी के बदौलत ही श्रीलंका इस मैच को बचाने में कामयाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इस मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 290 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में उनकी टीम 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाने में कामयाब रही। अंत में ये मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ा पीछे, कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली U19 टीम में जगह? जानिए BCCI का वो नियम जिसने किया बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल