Dewald Brevis Catch: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दो साल के लंबे अंतराल के बाद प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। लेकिन इसके बाद वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उनका डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन कैच पकड़ा, जिस पर पूरा स्टेडियम सन्न रह गया।
डेवाल्ड ब्रेविस ने पकड़ा कैच
भारतीय टीम के खिलाफ 27वां ओवर ओटनील बार्टमैन ने फेंका और इस ओवर की तीसरी गेंद को रुतुराज गायकवाड़ ने खेला। वह गेंद को ड्राइव करना चाहते थे। इसके बाद गेंद बल्ले से लगकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई, जहां युवा डेवाल्ड ब्रेविस फील्डिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने सुपरमैन की तरफ हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनका ये कैच देखकर पूरा स्टेडियम हैरान रह गया।
विराट कोहली भी रह गए हैरान
आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ बहुत ही ज्यादा निराश दिखाई दिए। डेवाल्ड ब्रेविस के कैच को देकर विराट कोहली भी दंग रह गए और वह आसमान की तरफ देखते हुए दिखाई दिए। गायकवाड़ ने मैच में 14 गेंदों में 8 रन बनाए।
गायकवाड़ 7 वनडे मैचों में बना सके हैं सिर्फ 123 रन
रुतुराज गायकवाड़ ने इससे पहले भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में मैच दिसंबर 2023 में खेला था। उसके बाद से अब जाकर उन्हें चांस मिला है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 7 वनडे मैचों में कुल 123 रन बनाए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक 30 ओवर्स के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 88 रन और वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए 57 रनों की पारी खेली थी। जबकि शुभमन गिल की जगह ओपनिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल अच्छा नहीं कर पाए। वह 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट नांद्रे बर्गर ने हासिल किया।
यह भी पढ़ें:
रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बैटर
IND vs SA: ये तो हद हो गई! 19वीं बार टॉस में हार, भारत ने रांची में उतारी धाकड़ प्लेइंग 11