Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या ऋषभ पंत बनेंगे IPL 2025 में RCB के नए कप्तान? जबाव के बाद सोशल ​मीडिया पर आया उबाल

क्या ऋषभ पंत बनेंगे IPL 2025 में RCB के नए कप्तान? जबाव के बाद सोशल ​मीडिया पर आया उबाल

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Sep 26, 2024 05:21 pm IST, Updated : Sep 26, 2024 05:21 pm IST

आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन रूल्स अभी जारी नहीं किए गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें जमकर फैल रही हैं। अब ऋषभ पंत भी इसके लपेटे में आ गए हैं।

rishabh pant- India TV Hindi
Image Source : PTI क्या ऋषभ पंत बनेंगे IPL 2025 में RCB के नए कप्तान?

Rishabh Pant IPL 2025: बीसीसीआई की ओर से जल्द ही आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन पॉलिसी जारी की जा सकती है। इस वक्त भले ही भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हो, लेकिन फैंस की नजर इस रिटेंशन पॉलिसी पर है, क्योंकि इसी के बाद तय होगा कि टीमें अपने कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर भी तरह तरह की बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भी खूब दिख रही हैं। इसी तरह की एक खबर ऋषभ पंत को लेकर भी आई, जिसका करारा जवाब इस बल्लेबाज की ओर से दिया गया है, जिसके बाद सभी की बोलती बंद हो गई है। 

आईपीएल रिटेंशन से पहले फर्जी खबरों की आई बाढ़ 

आईपीएल 2025 के रिटेंशन से पहले सोशल मीडिया पर सूत्रों के हवाले से कई सारी खबरें फैलाई जा रही हैं। जो विशुद्ध रूप से फर्जी हैं। इनका कोई सिर पैर नहीं होता है। ऐसी ही एक खबर सामने आई कि ऋषभ पंत अगले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से खेलने के लिए संपर्क कर रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत ने इसे फर्जी खबर करार दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने से दूर रहने की भी बात कही है। एक फैंस ने ट्विटर पर एक अपडेट पोस्ट किया कि पंत ने कप्तान बनने के लिए आरसीबी से संपर्क किया था, लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं इस पोस्ट में तो यहां तक कहा गया कि विराट कोहली पंत को टीम में नहीं चाहते हैं। 

ऋषभ पंत ने दिया मुंह तोड़ जवाब 

इसके बाद ऋषभ पंत का मुंहतोड़ जवाब सामने आया। पंत ने इस तरह के किसी भी कदम से इनकार करते हुए तथाकथित स्रोतों से दोबारा जांच करने को कहा। पंत ने कहा कि आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं? समझदार बनो दोस्तों। बिना किसी कारण के इस तरह का माहौल न बनाएं। यह पहली बार नहीं है और न ही आखिरी बार होगा, लेकिन मुझे यह कहना पड़ा। कृपया अपने तथाकथित स्रोतों से हमेशा दोबारा जांच लें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी सब आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह बहुत से लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलेंगे पंत 

ऋषभ पंत आईपीएल में इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और हाल ही में क्रिकबज के हवाले से खबर सामने आई थी कि पंत डीसी के टॉप रिटेंशन की पसंद बनने के लिए तैयार हैं। पंत पहले सीजन से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पहले वे खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन अब वे कप्तान हैं। उम्मीद है कि अगले सीजन भी वे इसी टीम के कप्तान रहेंगे। भारतीय टीम में ऋषभ पंत की एंट्री आईपीएल में खेलकर ही हुई थी। आने वाले दिनों में भी इस तरह की फर्जी खबरें सामने आएंगी, लेकिन आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 

केएल राहुल टेस्ट में बार बार फ्लॉप, लेकिन कोच ने बांधे तारीफों के पुल

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में कैसी हो सकती है टीम इंडिया, इन प्लेयर्स को मौका संभव

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement