1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहेगा बनाना

IPL में दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहेगा बनाना

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 15, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 06:22 pm IST

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीरो रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : TWITTER

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वह बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने इसी के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

दिनेश कार्तिक ने बनाया ये खराब रिकॉर्ड 

आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 रन, केकेआर के खिलाफ 9 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीरो रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। अब वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह आईपीएल में 15 बार जीरो पर आउट हुए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी:

दिनेश कार्तिक-15 बार 

मनदीप सिंह-15 बार
पीयूष चावला-14 बार
रोहित शर्मा-14 बार
सुनील नरेन-14 बार 
हरभजन सिंह-13 बार 
मनीष पांडे-13 बार 

ऐसा रहा है दिनेश कार्तिक का करियर

दिनेश कार्तिक साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 233 मैचों में 4386 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 132.43 का है। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन का है। कार्तिक टीम इंडिया के तीनों ही फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। 

आरसीबी ने दिया 175 रनों का टारगेट 

पहले खेलते हुए आरसीबी को विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दी। कोहली ने अपना 47वां अर्धशतक जड़ा तो डु प्लेसिस ने 22 रन बनाए। इसके बाद महिपाल लोमरोर ने 26 और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 24 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। फिर हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक ने निराश किया। कार्तिक तो गोल्डन डक पर आउट हो गए। पूरे 20 ओवर में बैंगलोर की टीम ने 6 विकेट खोलकर 174 रन बनाए।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल