1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के छक्के ने पहुंचाया RCB को प्लेऑफ में! दिनेश कार्तिक ने क्यों कही ड्रेसिंग रूम में ये बात

धोनी के छक्के ने पहुंचाया RCB को प्लेऑफ में! दिनेश कार्तिक ने क्यों कही ड्रेसिंग रूम में ये बात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 19, 2024 04:35 pm IST,  Updated : May 19, 2024 04:35 pm IST

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में 27 रनों से जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया। इस मैच के बाद आरसीबी टीम का हिस्सा दिनेश कार्तिक का धोनी को लेकर एक बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के 68वें लीग मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से मात दी। ये मैच एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला भी था, जिसमें आरसीबी ने ना सिर्फ जीत हासिल की बल्कि सीएसके के मुकाबले अपना नेट रनरेट भी बेहतर किया और सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी, लेकिन वह इससे 10 रन दूर रह गए। आरसीबी की तरफ से इस ओवर को फेंकने की जिम्मेदारी यश दयाल को मिली थी जिनकी पहली गेंद पर एमएस धोनी ने 110 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था, लेकिन मुकाबले के बाद दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इसी शॉट को बताया।

छक्के से गेंद गई स्टेडियम के पार, आरसीबी को मिली दूसरी गेंद

एमएस धोनी ने जब यश दयाल के ओवर में 110 मीटर लंबा छक्का लगाया तो गेंद सीधे स्टेडियम की छत से बाहर की तरफ चली गई। इसके बाद आरसीही को दूसरी गेंद मिली। इसी को लेकर मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने आरसीबी टीम की तरफ से जारी किए गए ड्रेसिंग रूम के एक वीडियो में कहा कि हमारे लिए एमएस धोनी का चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 110 मीटर लंबा छक्का मारना सबसे अच्छी बात थी। इससे हमें एक नई गेंद मिली जिससे हमें गेंदबाजी करने में काफी आसानी रही। वहीं विराट कोहली ने भी इस बात को माना कि आखिरी ओवर में नई गेंद आने से इस मैच में एक बड़ा अंतर जरूर पैदा किया।

बारिश और ओस की वजह से गेंदबाजी में हो रही दिक्कत

आरसीबी और सीएसके के मैच में बारिश का भी खलल एक बार देखने को मिला था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम की पारी के दौरान मैदान पर ओस भी थी ऐसे में गेंदबाजों के लिए सही जगह पर गेंद को फेंकना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। यश दयाल के साथ भी 20वें ओवर की पहली गेंद पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसमें उन्होंने धोनी को लेग साइड की तरफ गेंद को फेंका था, जिसपर 110 मीटर लंबा छक्का लगा। इसी के बाद जैसे ही आखिरी 5 गेंदों को लिए दयाल को दूसरी गेंद मिली जो पूरी तरह से सूखी हुई थी उन्होंने इससे कमाल दिखाते हुए सिर्फ 1 रन और अपने ओवर में दिया साथ ही धोनी का विकेट भी हासिल किया।

ये भी पढ़ें

IPL 2024 के बीच T20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम

धोनी ने तय कर लिया अपना भविष्य, CSK के कोच ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल