1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का किया गया डोप टेस्ट, नाडा ने एक साल में तीसरी बार किया ऐसा

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का किया गया डोप टेस्ट, नाडा ने एक साल में तीसरी बार किया ऐसा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 09, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 08:40 pm IST

नाडा ने भारत के कई खिलाड़ियों का डोप टेस्ट किया है। वहीं इसमें कुछ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का टेस्ट आईपीएल के दौरान किया गया था।

Indian Cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत की नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने इस साल भारत के कई क्रिकेटरों का डोप टेस्ट किया। नाडा के आंकड़ों के अनुसार इस साल 55 क्रिकेटरों का डोप परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकतर नमूने टूर्नामेंट के इतर लिए गए हैं। नाडा ने इस बात की जानकारी अपने वेबसाइट पर दी है। इस 55 खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने इस साल जनवरी से मई तक तीन बार नाडा को डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना दिया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा इस दौरान सबसे ज्यादा बार टेस्ट करवाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नाडा ने लिया सैंपल

नाडा के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में क्रिकेटरों के 54 और 2022 में 60 नमूने लिए गए थे। वर्ष 2023 के पहले पांच महीनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का परीक्षण नहीं किया गया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से भारत की अगुवाई कर रहे हार्दिक पांड्या का अप्रैल में प्रतियोगिता से अलग नमूना लिया गया था। वर्ष 2021 और 2022 में रोहित का सर्वाधिक बार परीक्षण किया गया था। नाडा के इन दोनों वर्षों के आंकड़ों के अनुसार रोहित का तीन तीन बार परीक्षण किया गया था। कोहली का 2021 और 2022 में भी परीक्षण नहीं किया गया था। वर्ष 2022 में लगभग 20 नमूने महिला क्रिकेटरों के लिए गए थे। लेकिन इस साल पहले पांच महीनों में केवल दो महिला क्रिकेटरों भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का एक एक बार प्रतियोगिता से इतर परीक्षण किया गया। 

इन खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट

इन दोनों के नमूने 12 जनवरी को मुंबई में लिए गए थे। प्रतियोगिता के दौरान कुल 20 नमूने ले गए और पूरी संभावना है कि इनमें से अधिकतर नमूने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लिए गए होंगे। यह नमूने 19 फरवरी, 26 मार्च और 26 अप्रैल को लिए गए। तेज गेंदबाज टी नटराजन के दो नमूने 27 अप्रैल को लिए गए थे। इस साल जनवरी से मई तक जिन अन्य प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों का डोप परीक्षण किया गया उनमें सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, यशस्वी जयसवाल, अंबाती रायडू, पीयूष चावला और मनीष पांडे शामिल हैं। 

इस दौरान कुछ विदेशी क्रिकेटरों का भी डोप परीक्षण किया गया। इनमें स्टार क्रिकेटर डेविड वीज, डेविड मिलर, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, डेविड वार्नर, राशिद खान, डेविड विली, ट्रेंट बोल्ट, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, एडम जम्पा, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं। सभी विदेशी क्रिकेटरों का परीक्षण अप्रैल में आईपीएल के दौरान किया गया था।

यह भी पढ़े

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के इस खिलाड़ी ने मचाया गदर, 24 चौके और 8 छक्कों से जड़ा दोहरा शतक

Asia Cup 2023 : पाकिस्‍तानी टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की 2 साल बाद एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल