Highlights
- भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने जा रही है तीन मैचों की वन डे सीरीज
- सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा, शिखर धवन की वापसी
- टी20 सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा, अब वन डे में भी मिलेगी चुनौती
eng vs Ind ODI how to watch india vs england 1st ODI live telecast on dd sports get details of ind vs eng match on dd free dish and doordarshan national tv channels
इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर टी20 सीरीज हराने के बाद अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वन डे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई मंगलवार को खेला जाएगा। सीरीज में तीन वन डे मैच होने हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर वन डे मुकाबले में उतरने जा रही है। वन डे सीरीज से टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की एक बार फिर वनडे में वापसी हो रही है। पूरी उम्मीद है कि पहले वन डे में शिखर धवन कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए मैदान में उतरें। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी वन डे मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।विराट कोहली के लिए खास होगी वन डे सीरीज
एकदिवसीय सीरीज पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत खास होने वाली है, जिन्होंने दो टी20 मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए हैं। उनके फार्म पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया है। कोहली का आखिरी एकदिवसीय अर्धशतक इस साल की शुरुआत में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में 8, 18 और 0 के स्कोर उन्होंने किए थे। विराट कोहली से केवल अर्धशतक ही नहीं, बल्कि् शतक की भी उम्मीद की जा रही है, जो पिछले ढाई साल से नहीं आया है।
जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो भी टीम में खेलेंगे
इस बीच इंग्लैंड ने टी20 सीरीज का आखिरी मैच अपने नाम किया था, टीम चाहेगी कि वन डे सीरीज की शुरुआत वहीं से कुछ उसी अंदाज में हो। जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की वापसी से इंग्लैंड की टीम का हौसला बढ़ेगा। लिमिटेड ओवरों के कप्तार रहे इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद जॉस बटलर पहली बार वन डे में अपनी टीम की कप्तानी करेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वन डे मैच की पूरी जानकारी
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे टी20 मैच 12 जुलाई 2022 (मंगलवार) को खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस शाम 5 बजे होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे लाइव कैसे देखा जा सकता है?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगा। इसे SonyLIV ऐप पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यानी आप अपने मोबाइल पर इसे सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।
यह हैं दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीसे टॉपली, डेविड विली।