England vs Nepal Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो गया है, जिसमें पहले दिन तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं 8 फरवरी को दिन का दूसरा मुकाबला जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई थी वह इंग्लैंड और नेपाल की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक समय नेपाल की टीम ने 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स में 175 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में वह जीत के लिए 10 रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
नेपाल की तरफ से ओपनिंग में उतरी आसिफ शेख और कुसल भुर्तेल की जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें आसिफ 7 रन बनाकर लियम डॉसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। जबकि कुसल भुर्तेल जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे वह 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह एरी ने पारी को संभालते हुए रनों की गति को तेज रखा हुआ था, जिसमें दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई, जिसने इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि दीपेंद्र सिंह एरी अहम समय पर 44 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे, वहीं कप्तान रोहित पौडेल भी 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश बम ने रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, जिसमें उन्होंने 20 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी तो खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। इंग्लैंड के लिए इस मैच में लियम डॉसन ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं सैम करन ने पारी का आखिरी ओवर फेंका जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन देने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
इंग्लैंड टीम की इस मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने दूसरे ओवर में ही उन्होंने अपना पहला विकेट के 5 के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में गंवा दिया तो वहीं इस मैच में जोस बटलर भी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके और 26 रन बनाकर नंदन यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
इंग्लैंड को इस मैच में तीसरा झटका टॉम बैंटन के रूप में लगा जो 2 रन बनाकर संदीप लामिछाने की गेंद पर LBW आउट हुए। वहीं जैकब बेथेल ने इस मैच में 28 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं इसके बाद वह 55 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के बल्ले से इस मैच में 32 गेंदों में 53 रनों की पारी देखने को मिली। नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर बनाया है। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी में इस मुकाबले में दीपेंद्र सिंह एरी और नंदन यादव ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं शेर मल्ला और संदीप लामिछाने 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।
नेपाल - कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बसीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बम, शेर मल्ला।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल की टीम ने 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। लोकेश बम 35 और करन केसी बिना खाता खोले खेल रहे हैं। अब नेपाल को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर जीत के लिए 10 रन और बनाने हैं।
नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्हें अब 12 गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ 24 रन और चाहिए।
नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 146 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट आरिफ शेख के रूप में गंवा दिया है, जो 8 गेंदों में 10 रनों की पारी खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
नेपाल को इस मैच में रोहित पॉडेल के रूप में चौथा झटका लगा है। वह इस मैच में 34 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। अब नेपाल को जीत के लिए यहां से 24 बॉल पर 56 रन की जरूरत है।
नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र एरी और रोहित पॉडेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर आदिल रशीद के एक ओवर में 19 रन जोड़े। 14 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। यहां से नेपाल को जीत के लिए 36 बॉल पर 62 रन की जरूरत है।
नेपाल के लिए इस मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित पॉडेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया है। उनके बीच अब तक 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल की टीम ने 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित पौडेल 20 और दीपेंद्र सिंह एरी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित पौडेल 11 और दीपेंद्र सिंह एरी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल की टीम ने अपना दूसरा विकेट 42 के स्कोर पर ओपनिंग बल्लेबाज कुसल भुर्तेल के रूप में गंवाया है, जो 17 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलने के बाद विल जैक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
नेपाल की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका आसिफ शेख के रूप में 37 के स्कोर पर लगा है, जो लियम डॉसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा 7 के निजी स्कोर पर गंवा बैठे।
नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। कुसल भुर्तेल 14 और आसिफ शेख 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल की टीम को 185 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है, जिनसे टीम को एक बेहतर शुरुआत की उम्मीद है।
नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में जैकब बेथल ने 55 और हैरी ब्रुक ने 53 रनों की पारी खेली। वहीं नेपाल के लिए गेंदबाजी में दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।
नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर में अपना छठा विकेट 157 के स्कोर पर कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गंवा दिया है, जिसमें वह 32 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर नंदन यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 151 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 47 और विल जैक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना 5वां विकेट 137 के स्कोर पर सैम करन के रूप में गंवा दिया है, जो दीपेंद्र सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 128 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट जैकब बेथल के रूप में गंवा दिया है, जो 55 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद दीपेंद्र सिंह की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब हैरी ब्रूक का साथ देने मैदान पर सैम करन बल्लेबाजी करने आए हैं।
इंग्लैंड ने 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। जैकेब बेथल 54 और हैरी ब्रूक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की नजर अब बड़े स्कोर की तरफ है।
इंग्लैंड की पारी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। इंग्लैंड के जैकब बेथेल 35 और हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नेपाल को यहां एक और विकेट की तलाश है।
संदीप लामिछाने ने अपने स्पेल के पहले ही गेंद पर टॉम बैंटन को पवेलियन भेज दिया है। वह 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड को तीसरा झटका लग चुका है और उनका स्कोर 63 रन है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। टॉम बैंटन 2 और जैकेब बेथल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें उन्हें पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में 43 के स्कोर पर लगा है ,जो 17 गेंदों में 26 रन बनाकर नंदन यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 12 और जैकेब बेथल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर 5 के स्कोर पर अपना पहला विकेट फिल साल्ट के रूप में गंवा दिया है, जिनको शेर मल्ला ने पवेलियन भेजा।
नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में फिल साल्ट और जोस बटलर की जोड़ी मैदान पर उतरी है, जिनसे टीम को एक तेज शुरुआत की उम्मीद है।
नेपाल के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में इन 11 खिलाड़ियों को शामिल किया है। फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
नेपाल की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को जगह दी है। कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 फरवरी को दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 फॉर्मेट में मुकाबला खेला जा रहा है।
इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर दिया था, जिसमें उनकी टीम इस तरह से है - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बसीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बम, शेर मल्ला।
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।
संपादक की पसंद