1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs NZ: विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी, एक टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार जीता ये बड़ा अवॉर्ड

ENG vs NZ: विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी, एक टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार जीता ये बड़ा अवॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 27, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 11:28 pm IST

ENG vs NZ: इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए सुपर-8 के मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने में विल जैक्स ने बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई।

Will Jacks- India TV Hindi
विल जैक्स Image Source : AFP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अब सिर्फ तीन और मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 2 टीमों का फैसला होना है। इसमें इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में आई 8 विकेट से जीत ने पाकिस्तान के लिए उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला काफी रोमांचक देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19.3 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाने में विल जैक्स ने बल्ले और गेंद से अहम भूमिका अदा की जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स जो अपने करियर में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं उनका अभी तक बल्ले और गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जैक्स ने गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए तो वहीं बल्लेबाजी में अहम समय पर 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। विल जैक्स अपने इस प्रदर्शन के दम पर इस टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। इसी के साथ जैक्स अब एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने साल 2012 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कुल 4 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते थे।

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)- 4 (साल 2012)
  • विल जैक्स (इंग्लैंड) - 4 (साल 2026)
  • सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) - 3 (साल 2022)

इंग्लैंड की सेमीफाइनल में हो सकता है इन दो में से किसी एक टीम से सामना

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला था, लेकिन सुपर-8 में वह अपने तीनों ही मुकाबले जीतने में कामयाब रहे। ऐसे में अब सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम किसका सामना करेगी, इसका फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच में एक मार्च को होने वाले मुकाबले से तय हो जाएगा, जिसमें इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलेगी।

ये भी पढ़ें

ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, सामने आया ताजा सिनेरियो और समीकरण

सलमान आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक कृत्य, कप्तान के बचाव में आगे आया पाकिस्तानी खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल