1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, सामने आया ताजा सिनेरियो और समीकरण

ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, सामने आया ताजा सिनेरियो और समीकरण

 Published : Feb 27, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 11:03 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तानी टीम कैसे पहुंचेगी, उसका ताजा सिनेरियो आ गया है। पाकिस्तान का काम केवल जीत से नहीं चलेगा, उसे श्रीलंका को बड़ी हार थमानी होगी, जो मुश्किल काम है।

salman ali- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : AP

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने भले ही न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर उसकी सेमीफाइनल की राह रोक दी हो और पाकिस्तान के लिए उम्मीद की एक किरन जगा दी हो, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना कतई आसान नहीं होगा। पाकिस्तान ने अगर श्रीलंका को हरा भी दिया तो उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पछाड़ना होगा, जो काम उसके लिए बहुत ज्यादा आसान नहीं होने वाला। इस बीच नए समीकरण और सिनेरियो सामने आ गया है, जो आप समझ लीजिए, ताकि जब पाकिस्तानी टीम मैदान में उतरे तो आपको सारी बात पता रहे। 

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर हासिल कर लिए छह अंक, टीम पहले नंबर पर

टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक केवल इंग्लैंड की ऐसी टीम है, जो सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक कर चुकी है। टीम ने सुपर 8 के तीन के तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए और अब ये भी पक्का हो गया है टीम पहले नंबर पर ही रहेगी, दूसरी जो भी टीम आएगी, वो दूसरे नंबर पर रहने वाली है। इसके बाद अगर बात दूसरी टीम की करें तो तीनप में से एक मैच जीतकर न्यूजीलैंड के पास तीन अंक हैं। पाकिस्तान के दो मैचों में एक अंक है। यानी अगर पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को हरा दे तो उसके तीन अंक हो जाएंगी, लेकिन इसी से पाकिस्तान का काम नहीं बनेगा। 

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी

जो ताजा समीकरण हमारे सामने आए हैं, वो बता रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम अगर श्रीलंका को रनों से हराती है तो उसे कम से कम 64 रनों की जीत चाहिए होगी। वहीं अगर पाकिस्तान की टीम बाद में बल्लेबाजी करते हुए रन चेज करती है तो श्रीलंका की टीम जो भी टारगेट देगी, वो पाकिस्तान को 13.1 ओवर में चेज करना होगा। यानी अगर श्रीलंका ने पहले बैटिंग कर 180 रन बना दिए तो पाकिस्तान को 13.1 ओवर में इतने रन बनाने होंगे, जो काम आसान नहीं होने वाला। 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के नेट रन रेट में काफी अंतर

पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से काफी खराब है, अब जरा इस पर नजर डालते हैं। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट इस वक्त प्लस 1.390 का है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.461 का है। पाकिस्तानी टीम अगर श्रीलंका से जीती तो उसके भी न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट बढ़ाने के लिए उसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। कुल मिलाकर ये तय हो गया है कि शनिवार को जब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 8 का मैच होगा तो गजब का रोमांच होगा। इसी मैच से ये तय होगा कि न्यूजीलैंड की टीम आगे जा रही है या फिर उसका खेल खत्म हो गया है। 

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 में चल रही हैं पाकिस्तान की सांसें, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

जॉस बटलर ने ये ​क्या किया, T20I में 4 हजार रन बनाने के बाद तोड़ा एक और कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल