1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें Live

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें Live

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 30, 2024 09:26 am IST,  Updated : May 30, 2024 09:26 am IST

ENG vs PAK 4th T20I: इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ENG vs PAK 4th T20I- India TV Hindi
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच Image Source : GETTY

ENG vs PAK 4th T20I Live Streaming Details: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ 1 मैच का ही नतीजा निकला है और 2 मैच बारिश के चलते रद्द रहे हैं। ये इकलौता मैच इंग्लैंड के नाम रहा था। ऐसे में पाकिस्तान को इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करना है तो उसे ये मैच हर हाल में जीतना होगा। बता दें ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगी। ऐसे में ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले दोनों टीमों का आखिरी मैच होगा। 

लंदन में सीरीज का आखिरी मैच 

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख पाएंगे। 

इंग्लैंड ने 23 रन से जीता था दूसरा मैच 

दोनों टीमें इस सीरीज में अभी तक एक मैच खेलने ही मैदान पर उतरी थी। इस मैच में इंग्लैंड ने 23 रनों से बाजी मारी थी। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। 

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- 

फिल साल्ट, जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्न, जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले और मार्क वुड।

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम-

बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, आगा सलमान, इमाद वसीम, शादाब खान, आजम खान, उसमान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अपरीदी, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह।

ENG vs PAK T20I Series 2024 का पूरा शेड्यूल

22 मई 2024: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच- लीड्स, रद्द

25 मई 2024: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20 मैच- बर्मिंघम, 23 रन से जीता इंग्लैंड
28 मई 2024: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, तीसरा टी20 मैच- कार्डिफ, रद्द
30 मई 2024: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, चौथा टी20 मैच- लंदन, रात 11 बजे

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच पर आतंकी हमले का खतरा! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा

IND vs BAN: वॉर्म-अप मैच में स्टार खिलाड़ी के बिना उतर सकती है टीम इंडिया! न्यूयॉर्क में बांग्लादेश से होगा सामना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल