1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA, 1st Test, Day 2 HIGHLIGHTS: साउथ अफ्रीका 289/7, पहली पारी में इंग्लैंड पर मिली 124 की लीड

ENG vs SA, 1st Test, Day 2 HIGHLIGHTS: साउथ अफ्रीका 289/7, पहली पारी में इंग्लैंड पर मिली 124 की लीड

 Written By: Rajeev Rai Edited By: Ranjeet Mishra
 Published : Aug 18, 2022 09:31 am IST,  Updated : Aug 19, 2022 12:00 am IST

ENG vs SA, 1st Test, Day 2 HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड पर 124 रन की बढ़त बना ली।

ENG vs SA, ENG vs SA 1st Test, england vs south africa- India TV Hindi
ENG vs SA, 1st Test, Day 2 LIVE SCORES Image Source : GETTY

ENG vs SA (ENGLAND vs SOUTH AFRICA), 1st Test, Day 2 HIGHLIGHTS: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच बुधवार से पहला टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। लंदन के लॉर्ड्स में जारी इस मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट कगिसो रबाडा ने लिए जबकि एनरिक नॉर्किया को तीन सफलता मिली। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 124 रन की बढ़त बना ली। स्टंप्स पर साउथ अफ्रीका सात विकेट पर 289 रन बना चुकी थी। मेहमानों के लिए सबसे ज्यादा 73 रन सारले इरवी ने बनाए। पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 32 ओवर का खेल हो पाया था जिसमें  मेजबान टीम के 116 रन पर छह विकेट गिरे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल