1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG W vs IND W 3rd ODI Dream11: धाकड़ बल्लेबाज को बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

ENG W vs IND W 3rd ODI Dream11: धाकड़ बल्लेबाज को बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 22, 2025 11:39 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 01:33 pm IST

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है। दोनों टीमें 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में तीसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : GETTY

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीतने से महज एक जीत दूर है। साल 2022 में भारत ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। अब करीब तीन साल बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। T20I सीरीज में जीत की तरह ही भारत ने वनडे सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में लॉर्ड्स की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे में टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर होंगी।

टीम इंडिया को दिखाना होगा दम

अगर भारत को यह सीरीज जीतनी है, तो टीम के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। फैंस को स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतीका रावल, और हरलीन देओल से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, निचले क्रम में रिचा घोष और दीप्ति शर्मा को उपयोगी योगदान देना होगा। यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का नतीजा तय नहीं करेगा, बल्कि आने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम की तैयारियों की भी एक मजबूत तस्वीर पेश करेगा।

इंग्लैंड के पास शानदार मौका

दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी है। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और एम अर्लॉट पर निगाहें होंगी, वहीं बल्लेबाजी में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट और कप्तान नेट साइवर-ब्रंट टीम की रीढ़ साबित हो सकती हैं।

ENG-W vs IND-W तीसरे वनडे के लिए Dream11 टीम

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, जेमिमा रोड्रिग्स, नैट साइवर-ब्रंट (उपकप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, चार्लोट डीन, स्नेह राणा, क्रांति गौड़।

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैंब, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, माइया बाउचियर, एम अर्लॉट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, लॉरेन बेल।

भारतीय महिला टीम: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल