1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG-C vs AUS-C: बारिश की वजह से रद्द हुआ इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मुकाबला

ENG-C vs AUS-C: बारिश की वजह से रद्द हुआ इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मुकाबला

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Jul 20, 2025 02:55 am IST

इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया। बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया।

Birmingham- India TV Hindi
बर्मिंघम का मैदान Image Source : GETTY

England Champions vs Australia Champions WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड (WCL) के दूसरे सीजन का आगाज 18 जुलाई से हो चुका है। जारी सीजन का तीसरा मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच एजबेस्टन में खेला खेला गया। बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पहले बैटिंग करते हुए 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना पाई। इसके बाद इस मैच में बारिश ने खलल डाला। उसके बाद ये मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। अंत में अंपायर ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की टीम इस सीजन पहले ही एक मैच खेल चुकी है, जहां उन्हें पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

यहां देखें इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच का स्कोर

Latest Cricket News

WCL 2025: ENG-C vs AUS-C Live Scorecard

Auto Refresh
Refresh
  • 2:14 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच

    इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच WCL 2025 का तीसरा मैच रद्द हो गया। इस मैच में इंग्लैंड की पारी में 17.1 ओवर का खेल हो पाया। उसके बाद बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा और अंत में इसे रद्द करना पड़ा।

  • 1:39 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एजबेस्टन में बारिश रुकी

    एजबेस्टन में बारिश थम चुकी है। ऑन फिल्ड अंपायर मैदान पर आ चुके हैं। मैदान से पानी हटाने के लिए सुपर सोपर चलाए जा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम फिलहाल बल्लेबाजी कर रही है। उन्होंने 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।

  • 11:59 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बारिश की वजह से रुका मैच

    इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रोकना पड़ा है। 17.1 ओवर के खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा और समित पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

    इंग्लैंड को पांचवां झटका इयोन मॉर्गन के रूप में लगा है। वह 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन कूल्टर नाइल ने बोल्ड किया। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।

  • 11:41 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बोपारा और मॉर्गन ने करवाई इंग्लैंड की वापसी

    रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड चैंपियंस टीम की वापसी करवाई है। 14 ओवर का खेल खत्म होने के तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

  • 11:33 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    12 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    12 ओवर के अंत तक इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। मोर्गन 22 और रवि बोपारा और 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

  • 11:21 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    9 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 11:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एलिस्टेयर कुक हुए आउट

    इंग्लैंड को तीसरा झटका एलिस्टेयर कुक के रूप में लगा है। वह 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन कुल्टर ने आउट किया।

  • 11:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

    इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका जेम्स विंस के रूप में लगा। वह 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टीव ओ कीफ ने बेन डंक के हाथों कैच आउट करवाया।

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    3 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स विंस और एलिस्टेयर कुक बैटिंग कर रहे हैं।

  • 10:48 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    फिल मस्टर्ड हुए आउट

    पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। फिल मस्टर्ड 4 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर हुए आउट।

  • 10:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंग्लैंड की प्लेइंग XI

    इंग्लैंड चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), एलेस्टेयर कुक, जेम्स विंस, इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), रवि बोपारा, समित पटेल, लियम प्लंकेट, क्रिस ट्रेमलेट, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर

     
     
  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

  • 10:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ENG-C vs AUS-C: देरी से शुरू होगा मुकाबला

    इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच ये मुकाबला देरी से शुरू होगा। इससे पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बॉल आउट में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी।

  • 9:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्क्वॉड

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्क्वॉड: शॉन मार्श, क्रिस लिन, कैलम फर्ग्यूसन, बेन डंक (विकेटकीपर), डॉर्सी शॉर्ट, बेन कटिंग, मोइसेस हेनरिक्स, डैनियल क्रिश्चियन, स्टीव ओकीफ, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल, नाथन कूल्टर-नाइल, जॉन हेस्टिंग्स, रॉब क्विनी

     
     
  • 9:15 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंग्लैंड चैंपियंस का स्क्वॉड

    इंग्लैंड चैंपियंस टीम: फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), एलेस्टेयर कुक, जेम्स विंस, इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), टिम एम्ब्रोस, लियाम प्लंकेट, क्रिस ट्रेमलेट, दिमित्री मास्कारेन्हास, रयान साइडबॉटम, स्टुअर्ट मीकर, रवि बोपारा, समित पटेल, उस्मान अफजल, अजमल शहजाद, मोईन अली

     
     
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल