1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'भारतीय टीम अच्छी तैयारी के साथ आई होगी', टेस्ट सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के कोच ने दे डाला ऐसा बयान

'भारतीय टीम अच्छी तैयारी के साथ आई होगी', टेस्ट सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के कोच ने दे डाला ऐसा बयान

 Published : Jun 12, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 02:49 pm IST

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है। ताकि परिस्थितियों का जायजा ले सके।

ब्रैंडन मैकुलम- India TV Hindi
ब्रैंडन मैकुलम Image Source : GETTY

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और पहला मुकाबला 20 जून को होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। भारतीय टेस्ट टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को मौका मिला है। लेकिन टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर साल 2007 से ही टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में युवा टीम इंडिया की असली परीक्षा होगी। टेस्ट सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए अच्छी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ यहां आई होगी।

भारत की तैयारियों पर मैकुलम ने कही ऐसी बात

ब्रैंडन मैकुलम ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा कि वह शानदार क्रिकेट खेलने वाला देश है, जो बड़ी उम्मीदों के साथ यहां आया होगा और हम उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह अहम है कि खिलाड़ी तरोताजा रहें। हम जानते हैं कि टेस्ट टीम के रूप में हमें कहां पहुंचना है।

जोफ्रा ऑर्चर शुरुआती टेस्ट से रहेंगे बाहर

इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड नहीं होंगे, जो चोट के कारण कम से कम पहले तीन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती टेस्ट से बाहर रहेंगे, जबकि गस एटकिंसन अब भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं। मैकुलम को हालांकि इंग्लैंड के गेंदबाजी विकल्पों पर पूरा भरोसा है।

भारत के खिलाफ हमारी परीक्षा होगी: मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि हमारे कुछ अच्छे तेज गेंदबाज खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन हमारे पास क्रिस वोक्स, सैम कुक, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोश टंग के रूप में तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा और विविधतापूर्ण आक्रमण है। स्पिन विभाग में हमारे पास शोएब बशीर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ हमारी परीक्षा होगी और वे पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेजर लीग क्रिकेट 2025 की होगी धमाकेदार शुरुआत, जानें सभी 6 टीमों के कप्तान और उनकी स्क्वाड

भारत के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड का सिर्फ एक बल्लेबाज ही लगा पाया तिहरा शतक, 35 साल पहले किया था ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल