1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI मैच में 400+ रन, तूफानी खेल से भारत के बराबर पहुंचा इंग्लैंड; इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

ODI मैच में 400+ रन, तूफानी खेल से भारत के बराबर पहुंचा इंग्लैंड; इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

 Published : Sep 07, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 08:43 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम के लिए जो रूट और जैकब बेथेल ने शतक लगाए हैं।

joe root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AP

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले ही 2-0 से पीछे है और सीरीज हार चुकी है। अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तीसरे वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए जो रूट और जैकब बेथेल ने शतक लगाए हैं। वहीं जैमी स्मिथ और जोस बटलर ने भी दमदार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 414 रनों का हिमालय जितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई है।

साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट में 7वीं बार 400 प्लस रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसी के साथ उसने भारतीय टीम की बराबरी कर ली है। भारत ने भी वनडे क्रिकेट में 7 बार 400 प्लस रनों का स्कोर बनाया था। जबकि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 प्लस रनों का स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। अफ्रीका ने 8 बार ऐसा किया है। लेकिन अब इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर खतरा मंडराया है। अगर इंग्लैंड की टीम दो बार और वनडे क्रिकेट में 400+ रनों का स्कोर खड़ा करती है, तो वह आसानी से अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

रूट और बेथेल ने लगाए शतक

इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट ने 100 रन और जैकब बेथेल ने 110 रन बनाए। इसके अलावा निचले क्रम पर उतरकर जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का लगाया। ओपनर जैमी स्मिथ ने भी 62 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स के आगे अफ्रीकी गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और खूब रन लुटाए।

महंगे साबित हुए अफ्रीकी गेंदबाज

साउथ अफ्रीकी टीम के लिए नंद्रे बर्गर ने 10 ओवर में 95 रन दिए। वहीं कोडी युसुफ ने 10 ओवर्स में 80 रन दिए और ये दोनों ही गेंदबाज कोई विकेट भी नहीं ले सके। वियान मुल्डर ने 8 ओवर्स में 64 रन लुटाए। कॉर्बिन वॉश ने 10 ओवर्स में 79 रन दिए, लेकिन उन्होंने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा दो विकेट केशव महाराज के खाते में गए। ये सभी बॉलर्स अपनी लाइन और लेंथ से भटके हुए नजर आए और अच्छा नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें:

जो रूट ने ठोका दमदार शतक, ODI में एक साथ 3 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे; ब्रायन लारा के बराबर पहुंचे

ICC ने इस गेंदबाज को दी बड़ी राहत, बॉलिंग एक्शन को मिला ग्रीन सिग्नल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल