1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जाएगी अहम सीरीज, तीन वनडे और 3 टी20 मैचों का होगा मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जाएगी अहम सीरीज, तीन वनडे और 3 टी20 मैचों का होगा मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 20, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 04:06 pm IST

साल 2026 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से ठीक पहले श्रीलंका का दौरा करेगी जहां वह तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल की शुरुआत में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल टूर्नामेंट से ठीक पहले श्रीलंका का दौरा करने का फैसला किया, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और फिर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड की टीम साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां उसे 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके खत्म होने के बाद इंग्लैंड सीधे श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी।

टी20 वर्ल्ड की तैयारियों पर रहेगी नजरें

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 22 जनवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें दूसरा और तीसरा मुकाबला 24 और 27 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें पहला मैच जहां 30 जनवरी को होगा तो वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला एक और तीन फरवरी को होगा। अभी इस सीरीज के मैच किस स्टेडियम में खेले जाएंगे इसका ऐलान नहीं किया गया है। इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के मैदान पर खेलेगी जो 8 जनवरी को खत्म होगा।

एशेज से पहले अफ्रीका, आयरलैंड और न्यूजीलैंड से लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलेगी इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने से पहले इंग्लैंड की टी20 और वनडे सीरीज अधिक खेलेगी, जिसमें पहले वह घर पर 2 सितंबर से साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी तो वहीं इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम आयरलैंड का दौरा करेगी जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होने से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है तो वहीं इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ये भी पढ़ें

आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उलटफेर, हनुमान जी का भक्त बन गया नंबर वन

ऐसे तो बर्बाद हो जाएगा इस खिलाड़ी का करियर! सूर्यकुमार यादव को लेना होगा बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल