1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, कप्तान की वापसी; इन प्लेयर्स को मिली जगह

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, कप्तान की वापसी; इन प्लेयर्स को मिली जगह

 Published : Sep 10, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 01:18 am IST

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है।

England And Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
England And Pakistan Cricket Team Image Source : GETTY

England Test Squad: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। अब अक्टूबर में इंग्लैंड को पाकिस्तानी टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए अंग्रेजों की टीम का ऐलान कर दिया। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। वह श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे। उनकी जगह ओली पोप ने कप्तानी की थी। स्टोक्स के अलावा रेहान और जैक लीच भी टेस्ट टीम में लौटे हैं। टीम में 17 प्लेयर्स को मौका मिला है। 

जैक लीच की वापस टेस्ट टीम में लौटे

स्पिनर जैक लीच  जनवरी 2024 में भारत में शुरुआती टेस्ट के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। वह दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होंगे। दूसरी तरफ रेहान अहमद ने साल 2022 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। तब से उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं। तीसरे स्पिनर के रूप में शोएब बशीर मौजूद हैं। भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 7 विकेट लेने वाले टॉम हार्टले को मौका नहीं मिला है। 

बैन से लौटने के बाद ब्रायडन कार्से को भी चांस मिला है। जोस हल और क्रिस वोक्स भी टीम में शामिल हैं। मार्क वुड कोहनी की चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं। दूसरी तरफ जेम्स एंडरसन भी संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में क्रिस वोक्स ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ कुल मिलाकर 24 विकेट लिए हैं। 

इन बल्लेबाजों पर होगी अहम जिम्मेदारी

पाकिस्तान में इंग्लैंड की तरफ से रन बनाने का दरोमदार बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जेमी स्मिथ के ऊपर होगा। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुल 375 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। 

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: 

पहला टेस्ट- 7 से 11 अक्टूबर

दूसरा टेस्ट- 15 से 19 अक्टूबर
तीसरा टेस्ट- 24 से 28 अक्टूबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: 

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जोश हल, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल