1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS: पहले दिन स्टंप्स पर इंग्लैंड का स्कोर 116/6, बारिश के कारण हुआ सिर्फ 32 ओवर का खेल

ENG vs SA 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS: पहले दिन स्टंप्स पर इंग्लैंड का स्कोर 116/6, बारिश के कारण हुआ सिर्फ 32 ओवर का खेल

 Written By: Pankaj Mishra Edited By: Ranjeet Mishra
 Published : Aug 17, 2022 08:57 am IST,  Updated : Aug 17, 2022 10:08 pm IST

ENG vs SA 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS: पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने 6 विकेट पर बनाए 116 रन, बारिश के कारण सिर्फ 32 ओवर ही डाले जा सके।

ENG vs SA : Ben stokes and england Cricket team- India TV Hindi
ENG vs SA : Ben stokes and england Cricket team Image Source : PTI

ENG vs SA 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS:

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बढ़िया फैसला किया। सिर्फ 17वें ओवर तक मेहमानों ने चार इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह पकड़ा दी। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज तो दो अंक में भी नहीं पहुंच सके। सबसे ज्यादा तीन विकेट एनरिक नॉर्किया ने लिए जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 116 रन बना लिए, जिसमें आधे से ज्यादा रन अकेले ओली पोप के बल्ले से निकले। पोप पहले दिन स्टंप्स पर 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिए अच्छी बात ये हुई कि बारिश के कारण सिर्फ 32 ओवर ही डाले जा सके जिसके चलते खेल के साथ साथ उसके विकेटों के गिरने का सिलसिला भी थम गया। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल