1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v ENG: एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट से बाहर हुए जोस बटलर, कप्तान रूट ने की पुष्टि

AUS v ENG: एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट से बाहर हुए जोस बटलर, कप्तान रूट ने की पुष्टि

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 02:16 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पुष्टि की है कि जोस बटलर उंगली की चोट के कारण पांचवें एशेज टेस्ट में नहीं खेलेंगे। 

AUS v ENG: एशेज सीरीज के 5वें...- India TV Hindi
AUS v ENG: एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट से बाहर हुए जोस बटलर, कप्तान रूट ने की पुष्टि Image Source : GETTY

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पुष्टि की है कि जोस बटलर उंगली की चोट के कारण पांचवें एशेज टेस्ट में नहीं खेलेंगे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट में बटलर दोनों पारियों में कुछ खास ररन नहीं बना पाए थे। 

शुक्रवार से होबार्ट में एशेज सीरीज का 5वां टेस्ट शुरु हो रहा है जिसमें सैम बिलिंग्स अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। ऐसे में बटलर को स्वदेश लौटना होगा। रूट ने चौथे टेस्ट के बाद कहा, "जोस घर जा रहे हैं। यह काफी खराब चोट है।"

ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से एशेज सीरीज में बढ़त बनाई थी लेकिन चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद मेजबान के सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने की उम्मीदें टूट गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल