1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, 27 साल के खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री

T20 World Cup के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, 27 साल के खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 30, 2026 08:18 am IST,  Updated : Jan 30, 2026 08:18 am IST

बेन सियर्स अपने करियर में अभी तक 1 टेस्ट, 4 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Ben Sears New Zealand- India TV Hindi
बेन सियर्स न्यूजीलैंड Image Source : AFP

Ben Sears added to the squad: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों ने इस अहम टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। कीवी टीम ने इस वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड में तेज गेंदबाज को ट्रैवेलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया है।

बेन सियर्स को मिली न्यूजीलैंड की टीम में जगह

न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में इन-फॉर्म तेज गेंदबाज बेन सियर्स को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल करके अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत किया है। पिछले हफ्ते कीवी टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोटिल हो गए थे। उनके चोटिल होने के बाद काइल जैमिसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। ऐसे में अब 27 वर्षीय सियर्स को ट्रैवेलिंग रिजर्व केरूप में टीम में शामिल किया गया है। सियर्स 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले 20 ओवर के टूर्नामेंट से पहले ब्लैक कैप्स टीम में शामिल होंगे।

चोट की वजह से सियर्स भी काफी समय तक टीम से थे बाहर

बेन सियर्स भी चोटिल होने की वजह से काफी समय से न्यूजीलैंड की टीम से बाहर हो गए थे। सियर्स सुपर स्मैश के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से वापस लौटे थे और इस टूर्नामेंट में उन्होंने 17.93 की औसत से 15 विकेट हासिल किए। सियर्स 5 फरवरी को USA के खिलाफ न्यूजीलैंड के वार्म-अप मैच से पहले मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। अगर बीच टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उनकी जगह सियर्स को मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।

कीवी टीम के कोच ने बेन सियर्स को लेकर क्या कहा?

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि बेन ने मैदान पर वापसी करने के लिए बहुत मेहनत की है और उन्हें वापस खेलते और अच्छा परफॉर्म करते देखना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने फायरबर्ड्स के साथ पूरा सुपर स्मैश टूर्नामेंट में खेला, जहां वह राउंड-रॉबिन स्टेज में 15 विकेट लेकर नौ मैचों में टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बेन का हमारे साथ भारत में होना बहुत अच्छा होगा और अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो वह वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से कुछ कमाल कर सकते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में कैसे हैं बेन सियर्स के आंकड़े?

सियर्स ने अब तक 22 T20I खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं। सियर्स ने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला अक्टूबर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। न्यूजीलैंड रविवार को भारत के खिलाफ अपना आखिरी T20I खेलेगा, जिसमें फिलहाल घरेलू टीम 3-1 से आगे है। कीवी टीम 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद UAE, साउथ अफ्रीका और कनाडा के खिलाफ उनके ग्रुप मैच होंगे।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, 35 साल के धुरंधर ने T20I में रचा नया इतिहास

U19 World Cup में श्रीलंका ने लगाई छलांग, पॉइंट्स टेबल में कहां है भारत और पाकिस्तान?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल