1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिन एलन ने लगाई छक्कों की झड़ी, मैकुलम-रसेल के धांसू क्लब में 8 साल बाद किसी खिलाड़ी की एंट्री

फिन एलन ने लगाई छक्कों की झड़ी, मैकुलम-रसेल के धांसू क्लब में 8 साल बाद किसी खिलाड़ी की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 09, 2026 07:56 am IST,  Updated : May 09, 2026 07:56 am IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया। एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और अपनी पारी में 10 छक्के जड़े।

Finn Allen- India TV Hindi
फिन एलन Image Source : AFP

Finn Allen: IPL 2026 के 51वें मैच में फिन एलन का बल्ला जमकर बोला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई उनकी विस्फोटक पारी ने न सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार जीत दिलाई, बल्कि उन्हें टीम के इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की खास सूची में भी शामिल कर दिया। फिन एलन ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि अरुण जेटली स्टेडियम में बैठे दर्शक भी दंग रह गए। IPL 2026 में 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए, जो इस बड़े मुकाबले में बिल्कुल भी चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं लग रहा था।

फिन एलन ने अकेले दम पर दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन इसके बाद फिन एलन ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। ओपनिंग करते हुए एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। उनकी इस पारी में चौकों से ज्यादा चर्चा छक्कों की रही। फिन एलन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुल 10 छक्के लगाए। इसी के साथ वह IPL की एक पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

इस खास सूची में पहला नाम ब्रेंडन मैकुलम का है, जिन्होंने 2008 में RCB के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे। दूसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे। अब फिन एलन 10 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिन एलन की यह विस्फोटक पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि KKR की प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखने वाली ऐतिहासिक इनिंग साबित हुई।

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले KKR के बल्लेबाज

  • 13 - ब्रेंडन मैकुलम, 2008
  • 11 - आंद्रे रसेल, 2018
  • 10 - फिन एलन, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब अपना अगल मुकाबला 13 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में 3 बार की चैंपियन टीम की कोशिश RCB को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाने पर होगी। टीम के खाते में अभी 10 मैचों में 9 पॉइंट हैं।

यह भी पढ़ें:

कप्तान अक्षर पटेल ने किसे बताया हार का खलनायक? अभी से ही अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2026 Points Table: लगातार चौथी जीत से KKR के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, टॉप-4 में इन टीमों का जलवा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल