1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Year Ender: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कर दिखाया ये कारनामा

Year Ender: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कर दिखाया ये कारनामा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 11, 2023 12:29 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 12:04 am IST

Year Ender 2023: साल 2023 भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। इस साल टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो क्रिकेट के इतिहास में कोई भी टीम नहीं बना सकी थी।

Year Ender 2023- India TV Hindi
भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023 Image Source : GETTY

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है। ये साल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा। टीम इंडिया इस साल भी भले ही आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी, लेकिन क्रिकेट जगत में उसका दबदबा देखने को मिला। इस साल टीम इंडिया ने तीनों ही फॉर्मेट में काफी कमाल का प्रदर्शन किया और तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 बनी। साल 2023 में भारतीय बल्लेबाजों ने एक ऐसा कारनामा भी किया जो इससे पहले कोई भी टीम नहीं कर सकी थी। 

भारतीय बल्लेबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन 

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया। ऐसे में सभी टीमों का ध्यान वनडे क्रिकेट पर ज्यादा था। लेकिन टीम इंडिया ने वनडे के साथ-साथ टी20 में भी अपना जलवा जारी रखा। इस साल टी20 में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शुभमल गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़े। ये क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था जब एक ही साल में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने टी20 फॉर्मेट में शतक जड़ा। इससे पहले ये कारमाना कोई भी टीम नहीं कर सकी थी। 

श्रीलंका ने देखी सूर्या के बल्ले की गरमी

साल 2023 की शुरुआत में ही भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली थी। सूर्या ने महज 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के जड़े थे। 

शुभमल गिल के बल्ले से निकली ऐतिहासिक पारी 

टीम इंडिया ने जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा था। गिल ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में नाबाद 126 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 7 छक्के लगाए थे। वह इस पारी के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। 

एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे यशस्वी

एशियन गेम्स 2023 में भारत और नेपाल क्रिकेट टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 49 गेंदों में 100 रन बनाए थे। यह जायसवाल का टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक भी था। इसी के साथ वह टी20 में भारत के सबसे युवा शतकवीर बने थे। उन्होंने 21 दिन 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ शतक जड़ा था। 

ऋतुराज गायकवाड़ बने साल के चौथे शतकवीर

साल 2023 में टीम इंडिया के लिए चौथा टी20 शतक ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकला। ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शतक लगाया था। उन्होंने 57 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 7 छक्के जड़े।

ये भी पढ़ें

क्या दूसरा T20 मैच भी बारिश के चलते होगा रद्द? मौसम को लेकर आया दिल तोड़ने वाला अपडेट

T20 वर्ल्ड कप से पहले टेंशन में टीम इंडिया, सिर्फ इतने मैचों से होगा स्क्वॉड से लेकर कप्तान तक का फैसला!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल