1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड क्रिकेट में इंग्लैंड के इस नए प्रयोग ने सभी को किया हैरान, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया अपना सिलेक्टर

वर्ल्ड क्रिकेट में इंग्लैंड के इस नए प्रयोग ने सभी को किया हैरान, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया अपना सिलेक्टर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 13, 2026 07:27 pm IST,  Updated : May 13, 2026 07:27 pm IST

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर का ऐलान कर दिया जिसमें हैरान करने वाला फैसला देखने को मिला है। ईसीबी ने नए सिलेक्टर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ को जिम्मेदारी सौंपी है।

Marcus North- India TV Hindi
मार्कस नॉर्थ Image Source : AFP

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर के ऐलान होने का इंतजार पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को काफी बेसब्री से था, जिसके पीछे की बड़ी वजह एक ऐसा प्रयोग जो अब तक किसी भी देश में सिलेक्शन पैनल में देखने को नहीं मिला था। ईसीबी ने 13 मई को पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है, जो ल्यूक राइट की जगह लेंगे जिन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद इस पद से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

पिछले काफी सालों से डरहम क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे

मार्कस नॉर्थ जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किया था, जिसमें उन्होंने 21 टेस्ट, 2 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है। मार्कस नॉर्थ का टेस्ट क्रिकेट में अधिक बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है जहां उन्होंने 35.48 के औसत से कुल 1171 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं, इसमें से दो शतकीय पारियां उन्होंने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई एशेज टेस्ट सीरीज में लगाए थे। मार्कस नॉर्थ साल 2018 से डरहम काउंटी के क्रिकेट डायरेक्टर पद को संभाल रहे हैं, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव हासिल हो चुका है। नॉर्थ अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान कुल 6 अलग-अलग काउंटी टीमों की तरफ से खेल चुके हैं, जिसमें अब नेशनल सिलेक्टर बनने के बाद वह अपनी नई भूमिका में इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट की देखरेख करेंगे। इस दौरान मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड की पुरुष रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल टीमों के साथ-साथ इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की, परफॉर्मेंस डायरेक्टर एड बार्नी और प्लेयर आइडेंटिफिकेशन लीड डेविड कोर्ट के साथ मिलकर काम करेंगे।

मेरे लिए ये बहुत बड़े सम्मान की बात

पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मार्कस नॉर्थ ने इसको लेकर खुशी जाहिर करने के साथ ईसीबी की तरफ से जारी किए गए अपने बयान में कहा कि इंग्लैंड की पुरुष टीम का नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किए जाने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाला पद मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और इंग्लैंड मेंस टीम को अपना योगदान देने के लिए काफी उत्साहित भी हूं। पिछले कई सालों से काउंटी क्रिकेट में बहुत करीब से काम करने के दौरान, मैंने घरेलू क्रिकेट सिस्टम में मौजूद टैलेंट की ताकत और गहराई को खुद अपनी आंखों से देखा है।

ये भी पढ़ें

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

पहले टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का किया गया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल