1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 10:18 pm IST

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट बॉल कोच मैथ्यू मॉट को अस्सिस्टेंट कोच नियुक्त किया था। वहीं अब इंग्लैंड का एक और दिग्गज खिलाड़ी दिल्ली की कोचिंग स्टाफ में शामिल हुआ है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन को अपना मेंटोर नियुक्त किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गुरुवार, 27 फरवरी को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि, आईपीएल में पीटरसन दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के साथ कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वो पहली बार इस टूर्नामेंट में उसी फ्रेंचाइजी की मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे।

केविन पीटरसन कर चुके हैं दिल्ली की कप्तानी

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने हेमंग बदानी को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट बॉल कोच मैथ्यू मॉट को असिस्टेंट कोच बनाया है। वहीं इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच अब कोचिंग स्टाफ में 44 साल के केविन पीटरसन भी जुड़ गए हैं। पीटरसन दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए 2014 में खिलाड़ी और कप्तान के तौर खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उस सीजन सिर्फ दिल्ली की टीम 14 में से सिर्फ दो मैच जीत पाई थी।

कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

IPL 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 के लिए रिटेन नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। दिल्ली द्वारा रिलीज किए जाने के बाद ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। आगामी सीजन में पंत तो लखनऊ की कप्तानी करेंगे लेकिन दिल्ली का कप्तान कौन होगा इसको लेकर कोई भी जानकरी सामने नहीं आई है। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल, हैरी ब्रूक, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। इनमें से दिल्ली की कमान किसे मिलती है ये देखना दिलचस्प होगा।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया टेंशन में, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को लेकर सस्पेंस

रिटायरमेंट की खबरों पर फखर जमान ने तोड़ी चुप्पी, वापसी को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल